सरिया (गिरिडीह) : सरिया थानाक्षेत्र के अमनारी पंचायत की एक विवाहिता पूजा देवी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद से तंग आकर महिला ने ऐसा कदम उठाया। मौके पर पहुंची सरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरीडीह सदर अस्पताल भेज दिया है, और मामले की जांच में जुट गयी है।
वहीं मृतक महिला के पति अशोक पासवान ने घटना के बाद सरिया थाना में खुद को सरेंडर कर दिया है। हालांकि विवाहिता के मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि उसके पति हमेशा शराब पीकर मारपीट किया करता था।









