रांची. सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र के पंडाडीह पंचायत के तिलाईपिडी और पंडाडीह गांव के बीच टाडूसेरेगं बाईद में कल शाम लगभग 6 बजे कच्चा सुखा कुआं में एक हाथी गिर गया। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना तमाड़ क्षेत्र के वन विभाग रेंज और सोनाहातु थाना को दी। इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को रेस्क्यू किया गया।
सूचना मिलते ही सोनाहातु थाना एसआई दलगोविन्द अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही वन विभाग के अधिकारी करमा हारो भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन मंगाकर लगभग डेढ़ घंटा तक हाथी को कुएं से निकालने का प्रयास किया। डेढ़ घंटे बाद हाथी को बहार निकाला गया।









