झरिया (धनबाद) : झरिया धनबाद मुख्य मार्ग स्थित भगतडीहा निवासी 27 वर्षीय राहुल रंजन सिंह ने अपने कमरे में शरीर पर केरोसिन तेल छिड़ककर आत्महत्या कर ली। शरीर पर आग लगते ही राहुल जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर उसकी मां बबिता देवी और उसकी बहन वहां पहुंच देखा कि राहुल बुरी तरह से आग से झुलस गया। परिजनों ने इसकी सूचना झरिया पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर परिजनों से पूछताछ की।
परिजनों के अनुसार राहुल रात में खाना खा कर अपने कमरे में सोने चला गया। कुछ देर बाद राहुल चिल्लाने लगा, उनके कमरा जा कर देखा तो राहुल बुरी तरह से झुलसा हुआ था। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
राहुल ने आत्महत्या क्यों की यह सपष्ट नहीं हो सका है। वहीं क्षेत्र के लोग पारिवारिक विवाद बता रहे हैं। राहुल चार साल पूर्व ही घनुवाडिह से भगतडीह आया था। वह मुम्बई में रहकर काम करता था। पंद्रह दिन पूर्व ही मुम्बई से घर आया था। राहुल की मां बबीता ऐना स्थित राजापुर कोलियरी अस्पताल में बीसीसीएल में कर्मी हैं। राहुल के पिता रंधीर सिंह बीसीसीएल मे डंपर आपरेटर थे। उनकी मृत्यु एक दुर्घटना में हो गई थी। उसी के जगह पर उसकी मां की नौकरी हुई थी। इस घटना के बाद राहुल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।









