झरिया (धनबाद) : सुदामडीह रेलवे साइडिंग नंबर 5 के बगल में बीसीसीएल के जमीन पर बीसीसीएल के अधीनस्थ माइनिंग सरदार के पद पर कार्यरत राकेश कुमार सिंह के द्वारा बीसीसीएल के बहुत बड़े भूभाग पर अवैध कब्जा कर अवैध रूप से निर्माण कार्य कर रहा है। जबकि बीसीसीएल के उक्त जमीन पर परियोजना से प्रभावित विस्थापितों के लिए जमीन आवंटित किया गया था। जिस पर गरीब विस्थापित लोग अपना घर मकान बनाकर रह सकते हैं। लेकिन बीसीसीएल कर्मी ही उक्त जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमा कर बैठा है।
कर्मी द्वारा अवैध रूप से घर बनाने की शिकायत स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से बीसीसीएल प्रबंधन, उपायुक्त धनबाद, भू संपदा पदाधिकारी पूर्वी क्षेत्र झरिया एवं स्थानीय परियोजना पदाधिकारी एएसपी कोलियरी को लिखित में दिया गया है। फिर भी रात के अंधेरे में धड़ले से काम जारी है। इस पर बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा ध्यान नहीं देने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है।
बीसीसीएल कर्मी को सफेदपोश नेताओं का समर्थन!
इस निर्माण कार्य में कर्मी को कुछ सफेदपोश नेताओं का भी समर्थन प्राप्त है। जिसके बल पर इतने बड़े भूभाग पर कब्जा जमाए हुए हैं। इस मामले पर एएसपी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी अनील कुमार से पूछने पर उन्होंने कहा कि इस मामले की लिखित शिकायत मिली है। इस पर जांच किया जा रहा है। जांच के उपरांत ही कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उक्त जमीन पर निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई है।









