रामगढ़ : जिला के भदानी नगर ओपी क्षेत्र के कुरेशे गांव में गम्भीर हालत में मिला हिरण को लोगों ने वनविभाग को सौंप दिया। लोगों का कहना है कि जंगल से भटक कर हिरण गांव में आ गया था। जो खेत किनारे लगाए हुए तार की जाली में फंसकर कर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से हिरण को निकाला गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। तत्पश्चात वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर हिरण को ले गया।









