जमशेदपुर : भोजपुरी सुपर स्टार रितेश पाण्डेय आज जमशेदपुर पहुंचे। उन्होंने यहां बांसुरिया गाना को लॉन्च किया। लॉचिंग कार्यक्रम में सारेगामा के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा भी मजूद रहे। बांसुरिया गाना के लॉन्च के बाद भोजपुरी सुपर स्टार रितेश पाण्डेय ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस गाने का प्यार काफी लोगों से मिल रहा है। आप लोग भी इस गाने को जरूर देखें। झारखंड में खूबसूरत प्राकृतिक वादियां हैं। गानें सूटिंग करने का काफी सुंदर जगह हैं। रितेश पाण्डेय से पूछा गया कि आप राजनीति में कब आ रहें तो उन्होंने जवाब दिया कि अभी राजनीति में नहीं आयेंगे।









