रांची : राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर किए गए अपमानजनक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने निर्देश दिया है कि मामले की जो कागजात पेश किए गए है उसका लिखित ब्यौरा कोर्ट में जमा करे।
दरअसल यह मामला साल 2019 का है। भाजपा नेता नवीन झा ने आरोप लगाया है कि चुनाव प्रचार के दौरान चाईबासा में राहुल गांधी ने भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसको लेकर उन्होंने निचली अदालत में याचिका दाखिल की थी। बाद में यह मामला झारखंड हाई कोर्ट पहुंचा।









