सरिया (गिरिडीह) : प्रखण्ड के केसवारी निवासी अनु देवी पति रामजी पासवान ने सरिया थाना को आवेदन देकर लूटे जा रहे उसके जमीन को बचाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि उनके पति रामजी पासवान जो दिमागी रूप से कमजोर हैं उनको बहला फुसलाकर 12 फिट जमीन अर्जुन मण्डल ने सदामन्दि के तहत लिखवा लिया है। जबकि हमलोग जमीन नहीं बेचना चाहते हैं। उन्होंने प्रशासन से मदद की मांग की है।
वहीं दूसरे पक्ष के अर्जुन मण्डल ने बताया कि जो जमीन हम लिए हैं वो रामजी पासवान, काली पासवान वगैरह का पुस्तैनी जमीन है। जिसे कानूनी तरीके से हमने सदामन्दि के तहत ख़रीदारी की है। बहलाकर फुसलाकर जमीन खरीदने की बात गलत है। उन्होंने कहा कि प्रशाशन जांच कर उचित कार्रवाई करें।









