Desk. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर में चोरी का मामला सामने आया है। अर्पिता के मुंबई वाले घर में चोरी हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार अर्पिता खान ने ईयररिंग्स चोरी होने के बाद मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में जाकर मामला दर्ज करवाया था।
अर्पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि उस घर से जो ईयररिंग्स चोरी हुए है, उसकी कीमत 5 लाख रुपये हैं। इसके बाद पुलिसे ने तुंरत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। जानकारी के अनुसार अर्पिता के घर पर चोरी उनके घर में काम करने वाले एक नौकर ने ही की थी।
बता दें कि अर्पिता खान सलमान खान की सगी बहन नहीं है, बल्कि सलमान के पिता सलीम खान ने उन्हें गोद लिया था। लेकिन परिवार के सदस्यों में उन्हें सगों से भी बढ़कर प्यार दिया है और सलमान उनसे बेहद मोहब्बत करते हैं। अर्पिता खान ने एक्टर आय़ुष शर्मा से शादी की है। दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स हैं।









