चंडीगढ़ : पूर्व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी किरण अजीत पाल सिंह का निधन हो गया है। बताया जाता है कि वे काफी दिनों से बीमार चल रहीं थी। इनका इलाज एक अस्पताल में चल रहा था। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी किरण अजीत पाल सिंह हॉकी वर्ल्ड कप-1975 जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान रहे ओलंपियन व पद्मश्री अजीत पाल सिंह की पत्नी हैं।
उनके निधन की खबर मिलने के बाद पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि बास्केटबॉल खिलाड़ी किरण अजीत पाल सिंह के निधन का समाचार सुनकर बहुत दुख हुआ। दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोक संतप्त परिवार को सहन करने की शक्ति मिले।