कोडरमा : जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के अलमीरा के लॉकर से 31 शिक्षकों के मूल सेवा पुस्तिका गायब हो गया। मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में हड़कंप मच गया।
हालांकि मामले के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक हरकत में आई और कोडरमा थाने में अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज करा दिया है। सेवा पुस्तिका के गायब होने के मामले में विभाग के कर्मी व पदाधिकारी सवालों के कटघेरे में खड़ी है। इस मामले में संबंधित कर्मियों पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि कार्यालय से इतने शिक्षकों की सेवा पुस्तिका गायब करना इतना आसान कैसे हो गया।
शिक्षक के मूल सेवा पुस्तिका गायब करने में कहीं ना कहीं बहुत ही बड़ी साजिश रची गई है। आखिरकार सेवा पुस्तिका गायब करने वाले कंहीं ना कहीं विभाग के कर्मी ही शामिल हैं। जिसे पता था कि कार्यालय का सीसीटीवी खराब है, साथ ही लॉकर भी कई दिनों से खराब पड़ा था। इसके बाद भी लगभग 200 शिक्षकों के सेवा पुस्तिका उसी अलमारी में रखा जाना कहीं ना कहीं संदेह खड़ा करता है।
जिसका फायदा उठाकर लॉकर में रखे लगभग 200 शिक्षकों के सेवा पुस्तिका में सिर्फ 31 शिक्षकों के सेवा पुस्तिका गायब कर दिए गए। आखिरकार अलमारी का लॉक व सीसीटीवी कई महीनों से खराब होने के बाद भी अलमारी का लॉक व सीसीटीवी ना बनाने के पीछे की आखिर मंशा क्या रही होगी।
इस पूरे मामले में जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार ने बताया कि इस मामले में थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है। जिन शिक्षकों की मूल सेवा पुस्तिका गायब हुई है। वैसे शिक्षकों का दोबारा से सेवा पुस्तिका खोलकर उन्हें 15 जून तक उपलब्ध करा दिया जाएगा।









