रांची. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देशी कट्टा और जिन्दा गोली के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही।
दिनांक 26.05.23 को रात्रि करीब 09:00 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को गुप्त सूचना मिली कि स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति अवैध हथियार एवं गोली के साथ लूट की घटना को अंजाम देने हेतु अनगड़ा से टाटीसिलवे की ओर जा रहे हैं। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक (मु.) प्रथम रांची के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चतरा मोड़ के पास वाहन चेकिंग प्रारम्भ किया गया। उसी क्रम में दो व्यक्ति स्कूटी से आते हुए दिखाई दिया, जिसे पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया, परन्तु स्कूटी सवार भागने का प्रयास करने लगे, जिसे पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्तियों का नाम-पता पूछने पर अपना नाम सोनू नायक पिता स्व० बुधया नायक, स० सोसटोली, जिला खूंटी वर्तमान पता पई मंदिर के पास अम्बेदकर चौक, थाना टाटीसिलये जिला रांची एवं कार्तिक नायक पिता स्व० सोहन नायक, साo सिल पोखरटोली थाना टाटीसिलये जिला रांची बताया गया।
सोनू नायक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा एवं एक जिन्दा गोली बरामद किया गया। बरामद हथियार एवं गोली से सम्बन्धित वैध कागजात की मांग करने पर आरोपी द्वारा कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया इसके बाद पकड़ाये उक्त दोनों व्यक्तियों की विधि गिरफ्तार करते हुए देशी कट्टा, जिन्दा गोली एवं स्कूटी को जब्त किया। साथ अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।









