Tuesday, June 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

भाभी के भाई की ब्लैकमेलिंग से परेशान ननद बोलीं- वह मुझे गोली मार देगा, आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने की देता है धमकी

पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

June 2, 2023
in Bihar, Top News
lover
Share on FacebookShare on Twitter

मुजफ्फरपुर : अपने भाभी के भाई की ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। सिविल सेवा की तैयारी कर रही भाभी की ननद ने कहा कि वह प्यार में पागल हो गया गया है। वह मुझे गोली मार देगा और खुद को भी गोली से उड़ा लेगा। मामला मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र का है।

युवती ने बताई कि हम दूसरे राज्य में रहकर सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं लेकिन उसके कारण पढ़ाई छोड़कर घर वापस लौटना पड़ा। युवती ने पुलिस को रोते हुए बताया कि आरोपी युवक उसे आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने की धमकी भी देता है। तस्वीर वायरल नहीं करने का मुझसे दो लाख रुपए की मांग भी कर रहा है। साथ ही धमकी दे रहा है कि घर पर आकर उसे गोली मार देगा और खुद को भी गोली से उड़ा लेगा। इस मामले पर नगर थानेदार श्रीराम सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत दर्ज कर ली गयी है। उसके बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।

लड़के की धमकी से भयभीत पूरा परिवार

अपने भाई और भाभी के साथ नगर थाना पहुंची छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि वह पूरे परिवार को फंसा देने की धमकी भी देता है। आरोपित युवक मोतिहारी के फेनहारा इलाके का रहने वाला है। वह उससे दूर रहना चाहती है पर युवक पीछा नहीं छोड़ रहा है। पूरा परिवार इससे भयभीत है। हमलोगों को डर है कि वह लड़का सही में कुछ कर न दे।

पहले आरोपी युवक से युवती करती थी प्यार

पीड़ित छात्रा ने नगर थाना में जो आवेदन दिया है उसमें पुलिस को बताया है कि आरोपी भाभी का रिश्तेदार है। इसी वजह से वह उससे बातचीत करती थी। दोनों के बीच पहले मोबाइल पर बातें होती थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। प्यार में दोनों काफी करीब आ गए। इसी बीच आरोपी ने आपत्तिजनक तस्वीर बना ली। अब लड़का शादी की जिद पर अड़ा है। लड़की उससे शादी नहीं करना चाहती है तो वह अनाप शनाप धमकी दे रहा है।

मोतिहारी का रहने वाला है आरोपी युवक

लड़की ने कहा कि वह दूसरे राज्य में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी करती है। वह अभी कैरियर बनाना चाहती है। इसलिए शादी नहीं कर सकती। लेकिन लड़का शादी करने की जिद पर अड़ा है और तस्वीर दिखाकर ब्लैकमेल कर लिया है। उसने बताया कि आरोपित युवक मोतिहारी में रहता है और चाट कॉर्नर चलाता है। फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेलिंग कर रहा है। इस मामले में मुजफ्फरपुर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दिया है, कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Related Posts

“रसूखदारों के फोन का बहाना नहीं चलेगा, सीधे नापिए जमीन!”— गढ़वा DC की जनसुनवाई में फूटा अफसरों पर गुस्सा, 50 से अधिक फरियादों पर ऑन-द-स्पॉट सख्त एक्शन
Jharkhand

“रसूखदारों के फोन का बहाना नहीं चलेगा, सीधे नापिए जमीन!”— गढ़वा DC की जनसुनवाई में फूटा अफसरों पर गुस्सा, 50 से अधिक फरियादों पर ऑन-द-स्पॉट सख्त एक्शन

June 2, 2026
गढ़वा DC का बड़ा फैसला: कंप्यूटर ऑपरेटरों के तबादले का नया आदेश रद्द, पुराना ही रहेगा लागू; उपायुक्त बोले— “प्रशासनिक कार्यों में नहीं चलेगी कोई उलझन”
Jharkhand

गढ़वा DC का बड़ा फैसला: कंप्यूटर ऑपरेटरों के तबादले का नया आदेश रद्द, पुराना ही रहेगा लागू; उपायुक्त बोले— “प्रशासनिक कार्यों में नहीं चलेगी कोई उलझन”

June 2, 2026
गरीबों की थाली में अब नहीं रहेगी कमी, राशन कालाबाजारी पर लगेगा डिजिटल ताला! CM हेमंत सोरेन का बड़ा आदेश— “शहरी मजदूरों के लिए खुलेंगे नए दाल-भात केंद्र, बिचौलियों पर होगी सीधी कार्रवाई”
Jharkhand

अब ‘उबर’ की तरह एक क्लिक पर दौड़ेगी एम्बुलेंस, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त मिलेंगी पांचों पद्धतियों की दवाएं! CM हेमंत सोरेन का बड़ा एलान— “लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरेगी गाज, हर नागरिक का बनेगा डिजिटल हेल्थ प्रोफाइल”

June 2, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • “रसूखदारों के फोन का बहाना नहीं चलेगा, सीधे नापिए जमीन!”— गढ़वा DC की जनसुनवाई में फूटा अफसरों पर गुस्सा, 50 से अधिक फरियादों पर ऑन-द-स्पॉट सख्त एक्शन
  • गढ़वा DC का बड़ा फैसला: कंप्यूटर ऑपरेटरों के तबादले का नया आदेश रद्द, पुराना ही रहेगा लागू; उपायुक्त बोले— “प्रशासनिक कार्यों में नहीं चलेगी कोई उलझन”
  • अब ‘उबर’ की तरह एक क्लिक पर दौड़ेगी एम्बुलेंस, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त मिलेंगी पांचों पद्धतियों की दवाएं! CM हेमंत सोरेन का बड़ा एलान— “लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरेगी गाज, हर नागरिक का बनेगा डिजिटल हेल्थ प्रोफाइल”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.