Desk. झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा को झटका लगा है। जमशेदपुर के झारखंड मुक्ति मोर्चा दलित विंग के जिला अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जेएमएम दुलाल भुइयां के भाई बलदेव भुइयां अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जेएमएम छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। जमशेदपुर जेएमएम दलित मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलदेव भुइयां के साथ-साथ पलामू की रहने वाली उनकी पत्नी ममता भुइयां और छत्रपुर के जेएमएम नेता रविन्द्र राजू और कांग्रेस नेता गणेश शंकर विद्यार्थी भी बीजेपी में शामिल हुए हैं।
जेएमएम, कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने आए सभी नेताओं को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका पार्टी में स्वागत किया। मौके पर जेएमएम छोड़कर आए बलदेव भुइयां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यों से प्रेरित होकर आज हम सभी ने बीजेपी का दामन थामा है और हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि इस पार्टी को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाये।
उन्होंने कहा है कि जिस तेजी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत देश विकास की ओर बढ़ रहा है। आज दुनिया में हमारे देश का बोलबाला हो रहा है। वहीं जेएमएम छोड़ने के प्रश्न पर उन्होंने कहा है कि झारखंड में जिस सोच और वादों के साथ हेमंत सरकार सत्ता पर काबिज हुई थी, आज अपने वादों को पूरी तरह से भूल गई है। राज्य की जनता त्राहि त्राहि कर रही है, जिससे जेएमएम पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।










