Sunday, January 25, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

ओडिशा रेल हादसा: सीएम नीतीश ने बिहार के लोगों की मदद के लिए भेजी 4 सदस्यीय टीम, अधिकारियों को दिए निर्देश

40 यात्रियों को लाया जा रहा बिहार

June 4, 2023
in Bihar, Top News
CM Nitish Kumar_Odisha Train Accident
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : ओडिशा के बालासोर में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना में बिहार के यात्रियों को आवश्यक मदद पहुंचाने के लिए अधिकारियों की चार सदस्यीय टीम ओडिशा के लिए रवाना हो गयी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इन अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए हैं। ये अधिकारी राज्य सरकार, रेलवे तथा बालासोर जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करेगी।

ये अधिकारी गए ओडिशा

चार सदस्यीय टीम में श्रम संसाधन निदेशक श्याम बिहारी मीणा, मुजफ्फरपुर के रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष, आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी अविनाश कुमार और एसडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट शहरयार शामिल हैं। आपदा प्रबंधन सचिव संजय कुमार अग्रवाल पूरी मामले की निगरानी कर रहे हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया हेल्पलाईन नंबर

आपदा प्रबंधन विभाग ने इस घटना से संबंधित सूचना पाने के लिए हेल्पलाईन नम्बर जारी किया है। इस ट्रेन हादसे में सुरक्षित बिहार के लोगों को लाने के लिए सरकार ने प्रयास शुरू कर दिया है। फिलहाल प्रथम बैच में 40 यात्रियों को बस से वापस बिहार लाया जा रहा है। इसमें किशनगंज और सीतामढ़ी के दो-दो, अररिया के 24, दरभंगा के नौ, समस्तीपुर के तीन यात्री हैं।

बिहार के सात लोगों की हुई मौत

इस रेल दुर्घटना में अबतक बिहार के सात लोगों की मौत हो गई है। इसमें उत्तर बिहार के चार, नवादा के दो और जमुई के दो लोग हैं जबकि 36 से अधिक घायल हैं। दस लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों में दो मधुबनी के झंझारपुर और एक लदनियां का है। पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा के पहले शख्स चिकनी गांव के राजा पटेल (25) हैं, जिनकी मौत की पुष्टि हो गई है।

अनहोनी की आशंका से चिंतित परिजन

नवादा के रोह प्रखंड के मड़रा गांव के बद्री मांझी के पुत्र पप्पू मांझी की इस घटना में मौत हुई है। मड़रा पंचायत के मुखिया देवेंद्र प्रसाद मौत हुई है। साथ ही वहां के छह लोग घायल हैं। बेगूसराय के पांच लोग भी जख्मी हुए हैं। लापता लोगों में मधुबनी के बासोपट्टी के छह, पश्चिम चंपारण के दो, जुमुई व बिहारशरीफ के एक-एक हैं। इनके परिजन अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। मृतकों व घायलों के परिजन शनिवार को ओडिशा के लिए रवाना हुए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।

Related Posts

लंदन में झारखंड की साइंस क्रांति! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रॉयल स्कूल ऑफ माइंस, इम्पीरियल कॉलेज का दौरा कर क्रिटिकल मिनरल्स और स्वच्छ ऊर्जा पर किया हाई-लेवल संवाद – Centre of Excellence की नींव तैयार!
Jharkhand

लंदन में झारखंड की साइंस क्रांति! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रॉयल स्कूल ऑफ माइंस, इम्पीरियल कॉलेज का दौरा कर क्रिटिकल मिनरल्स और स्वच्छ ऊर्जा पर किया हाई-लेवल संवाद – Centre of Excellence की नींव तैयार!

January 24, 2026
लंदन में झारखंड का मेगा डील! नवीन जिंदल ग्रुप ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात – स्टील, ग्रीन एनर्जी और स्किल डेवलपमेंट में अरबों का निवेश आने वाला है!
Jharkhand

लंदन में झारखंड का मेगा डील! नवीन जिंदल ग्रुप ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात – स्टील, ग्रीन एनर्जी और स्किल डेवलपमेंट में अरबों का निवेश आने वाला है!

January 24, 2026
लंदन में झारखंड का जश्न! ‘झारखंड @25 ‘ कार्यक्रम में युवा, स्कॉलर्स और संस्कृति का धमाल – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले: “जड़ों से जुड़कर अनंत संभावनाओं की ओर!”
Jharkhand

लंदन में झारखंड का जश्न! ‘झारखंड @25 ‘ कार्यक्रम में युवा, स्कॉलर्स और संस्कृति का धमाल – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले: “जड़ों से जुड़कर अनंत संभावनाओं की ओर!”

January 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • लंदन में झारखंड की साइंस क्रांति! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रॉयल स्कूल ऑफ माइंस, इम्पीरियल कॉलेज का दौरा कर क्रिटिकल मिनरल्स और स्वच्छ ऊर्जा पर किया हाई-लेवल संवाद – Centre of Excellence की नींव तैयार!
  • लंदन में झारखंड का मेगा डील! नवीन जिंदल ग्रुप ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात – स्टील, ग्रीन एनर्जी और स्किल डेवलपमेंट में अरबों का निवेश आने वाला है!
  • लंदन में झारखंड का जश्न! ‘झारखंड @25 ‘ कार्यक्रम में युवा, स्कॉलर्स और संस्कृति का धमाल – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले: “जड़ों से जुड़कर अनंत संभावनाओं की ओर!”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.