Wednesday, April 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

पंचतत्व में विलीन हुए महाभारत के ‘शकुनि’, नम आंखों से अर्जुन ने दिया कंधा

द्रोणार्चाय भी नहीं रोक पाए आंसू, 10 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे गूफी पेंटल

June 5, 2023
in National, Top News
gufi paintal
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई : महाभारत में ‘शकुनी‌ मामा’ का किरदार निभाकर मशहूर हुए वेटरन एक्टर गूफी पेंटल का आज मुंबई के अंधेरी स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। दिग्गज एक्टर गूफी पेंटल अब पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी इस आखिरी विदाई में परिवार और दोस्तों के अलावा महाभारत के को-स्टार्स व इंडस्ट्री के लोग भी शामिल हुए। वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें गम में डूबी हुई थीं। उनके अंतिम संस्कार में महाभारत शो के कई कलाकार नजर आए। वहीं अर्जुन ने नम आंखों से उनकी अर्थी को कंधा दिया, जिसे देख लोग काफी इमोशनल हो गए। महाभारत में ‘द्रोणार्चाय’ के रोल निभा चुके सुरेंद्र पाल भी खुद को आंसू नहीं रोक पाए।

78 साल की उम्र में गूफी पेंटल का निधन

मशहूर धारावाहिक महाभारत में ‘शकुनी मामा’ का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का सोमवार (5 जून) को निधन हो गया। गूफी पेंटल 78 साल की उम्र में अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 10 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। मौत की सूचना मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। गूफी का मुम्बई के‌ अस्पताल में निधन हुआ है। गूफी पेंटल के भतीजे हितेन‌ पेंटल ने बताया कि क‌ई‌ बीमारियों‌ से जूझ रहे गूफ़ी पेंटल का हार्ट अटैक से आज सुबह करीब 9 बजे निधन हुआ है।

बता दें कि बीते कुछ महीनों से फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक कई सेलेब्स के निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया है। बीते दिन ही वेटरन एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर की मौत हो गई थी।

आईसीयू में थे भर्ती

गूफ़ी पेंटल पिछले‌ लगभग 10 दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे और अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि दो दिन से उनकी तबीयत में काफ़ी सुधार देखा जा रहा था और ऐसे में उनके घर वालों को उनके स्वस्थ होकर घर जाने‌ की उम्मीद बंधी थी। लेकिन आज वे जिंदगी की जंग हार गए।

गूफी ने टीवी और फिल्मों में किया खूब काम

गुफी पेंटल ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया था। उन्होंने साल 1975 की फिल्म ‘रफू चक्कर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें बीआर चोपड़ा के सीरियल ‘महाभारत’ में शकुनि मामा का किरदार निभाकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी।

Related Posts

झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
Jharkhand

झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश

March 26, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

March 26, 2026
रामनवमी महोत्सव में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विभिन्न रामनवमी समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने किया सादर आमंत्रण – 27 मार्च को होगी भव्य शोभायात्रा
Jharkhand

रामनवमी महोत्सव में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विभिन्न रामनवमी समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने किया सादर आमंत्रण – 27 मार्च को होगी भव्य शोभायात्रा

March 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश
  • हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले
  • जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.