Wednesday, April 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

9 जून को जंतर मंतर पर आयोजित कार्यक्रम रद्द, राकेश टिकैत ने कहा- पहलवान जिस दिन कहेगा उसी दिन होगा आंदोलन

June 6, 2023
in National, Top News
rakesh tikait
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : पहलवानों के समर्थन में 9 जून को जंतर मंतर पर आयोजित किया जाने वाला कार्यक्रम रद्द हो गया है। भारतीय किसान यूनियन के किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि अभी इनकी बातचीत सरकार से और गृहमंत्री से चल रही है। इनके कहने पर हमने 9 जून को जंतर-मंतर पर होने वाला प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। पहलवान आने वाले दिनों में आगे जो तारीख देंगे हम उसमें उनका समर्थन जरूर करेंगे।

पहलवानों की अमित शाह से हुई थी मुलाकात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कहा गया था कि पहलवानों (बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक) ने देश के गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, हालांकि उनके बीच क्या बातचीत हुई इसके बारे में पता नहीं चल सका है। इस मुलाकात के बाद पहलवानों ने किसानों से रिक्वेस्ट करके कहा, अभी किसी भी तरह का आंदोलन नहीं किया जाए, उसके बाद राकेश टिकैत का यह बयान सामने आया है।

बृजभूषण सिंह शरण की गिरफ्तारी के लिए 9 जून तक दिया गया है समय

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शुक्रवार को हुई एक महापंचायत में खाप नेताओं ने बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह शरण की गिरफ्तारी की मांग की थी और सरकार को इस पर कार्रवाई के लिए नौ जून तक का समय दिया था। इसने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो किसान नौ जून को प्रदर्शनकारी पहलवानों को लेकर जंतर-मंतर जाएंगे। इससे पहले किसान संगठनों ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भी खाप महापंचायत की थी।

पहलवान बुलाएंगे महापंचायत

इसके बाद ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया ने रविवार को कहा था कि पहलवान जल्द ही अपनी खुद की एक महापंचायत करेंगे। हरियाणा में सोनीपत जिले के मुंडलाना में पहलवानों के समर्थन में सर्व समाज समर्थन पंचायत को संबोधित करते हुए पूनिया ने वक्ताओं से किसी भी निर्णय की घोषणा नहीं करने का अनुरोध करते हुए कहा कि अगले 3-4 दिनों में पहलवान महापंचायत बुलाएंगे। टिकैत के अलावा किसान नेता गुरुनाम सिंह चढुनी ने कहा, हमारे खिलाड़ी जो भी तय करेंगे, हम उसका पालन करेंगे।

Related Posts

रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा
Jharkhand

रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा

March 28, 2026
झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
Jharkhand

झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश

March 26, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

March 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश
  • हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले
  • जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.