बोकारो : जिले के दुगदा थाना क्षेत्र के दुगदा बस्ती निवासी 50 वर्षीय अब्बास खान को अज्ञात अपराधियों ने तीन गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप घायल अधेड़ को ग्रामीणों ने आनन-फानन में बीजीएच में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि अब्बास खान दुगदा मार्केट से घर आ रहे थे, तभी रात्रि को लगभग 10ः30 बजे दुगदा शिव मंदिर के समीप बद्री रवानी के घर के पास आपराधियों ने तीन गोली मारी। जिसमे एक गोली दाहिने सीने में दूसरी गोली पेट में और तीसरी गोली कंधे को छूते हुए पार हो गया। दो गोली लगने से उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
घटना को लेकर दुगदा पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। इस दौरान पुलिस को एक खोखा भी मिला है। घटना की सूचना मिलते ही दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू महतो, जिप सदस्य संतोष पांडेय, हॉस्पिटल पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली।










