Tuesday, September 15, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home MP/UP

भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए डीके शिवकुमार, काल भैरव का भी लिया आशीर्वाद, बोले- MP में कांग्रेस को कर्नाटक से भी मिलेगी बड़ी जीत

June 11, 2023
in MP/UP, Top News
DK Shivkumar
Share on FacebookShare on Twitter

उज्जैन : कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार रविवार को भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने महाकाल के सेनापति काल भैरव का भी आशीर्वाद लिया। महाकाल का दर्शन करने के बाद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने अपने राज्य की जनता की खुशहाली की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कर्नाटक से भी बड़ी जीत मिलेगी।

मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस की बनेगी सरकार- डीके शिवकुमार

इन दिनों कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। वे शनिवार की रात उज्जैन पहुंच गए थे। उन्होंने भगवान महाकाल के सेनापति काल भैरव का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे रविवार सुबह भस्म आरती में भी शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार आने वाली है। कर्नाटक से ज्यादा सीटें मध्य प्रदेश में आएंगी। उन्होंने कहा कि वे भगवान महाकाल और काल भैरव के भक्त हैं। पहले भी भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन पहुंच चुके हैं।

बीजेपी पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि हिंदू, मंदिर और धार्मिक परंपराएं किसी राजनीतिक पार्टी की पर्सनल प्रॉपर्टी नहीं हैं। इस पर सभी की आस्था टिकी हुई है।

कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात भी की। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, विधायक महेश परमार, शोभा ओझा सहित कई नेता डीके शिवकुमार के साथ धार्मिक स्थानों पर भी दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक के इलेक्शन को लेकर डीके शिवकुमार से लंबी बातचीत भी की।

कर्नाटक की खुशहाली और सेवा की प्रार्थना

जब डीके शिवकुमार से मीडिया ने पूछा कि उन्होंने भगवान महाकाल से क्या मांगा है ? तो इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि भगवान महाकाल से कर्नाटक की खुशहाली और जनता की सेवा की प्रार्थना की है। भगवान महाकाल का ही आशीर्वाद है कि आज वे इस मुकाम पर पहुंचे हैं। भगवान महाकाल का आशीर्वाद सदा कर्नाटक की जनता पर बना रहे और उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो दायित्व दिया है, उस पर खरे उतर पाएं।

Related Posts

हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है! गढ़वा समाहरणालय में हिंदी दिवस पर गूंजीं कविताएं; अधिकारियों और कवियों ने लिया व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प
Jharkhand

हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है! गढ़वा समाहरणालय में हिंदी दिवस पर गूंजीं कविताएं; अधिकारियों और कवियों ने लिया व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प

September 14, 2026
न्याय भी, अधिकार भी और मौके पर राहत भी! गढ़वा में राष्ट्रीय लोक अदालत व मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का भव्य आयोजन; हाईकोर्ट जज की मौजूदगी में सुलझे सैकड़ों मामले
Jharkhand

न्याय भी, अधिकार भी और मौके पर राहत भी! गढ़वा में राष्ट्रीय लोक अदालत व मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का भव्य आयोजन; हाईकोर्ट जज की मौजूदगी में सुलझे सैकड़ों मामले

September 14, 2026
कानून की पढ़ाई सिर्फ किताबों तक न रहे, जरूरतमंदों को दिलाएं न्याय! गढ़वा के BDS यूनिवर्सिटी में MACT व JJ Act पर ऐतिहासिक वर्कशॉप; हाईकोर्ट जज की लॉ छात्रों को सीख
Jharkhand

कानून की पढ़ाई सिर्फ किताबों तक न रहे, जरूरतमंदों को दिलाएं न्याय! गढ़वा के BDS यूनिवर्सिटी में MACT व JJ Act पर ऐतिहासिक वर्कशॉप; हाईकोर्ट जज की लॉ छात्रों को सीख

September 14, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है! गढ़वा समाहरणालय में हिंदी दिवस पर गूंजीं कविताएं; अधिकारियों और कवियों ने लिया व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प
  • न्याय भी, अधिकार भी और मौके पर राहत भी! गढ़वा में राष्ट्रीय लोक अदालत व मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का भव्य आयोजन; हाईकोर्ट जज की मौजूदगी में सुलझे सैकड़ों मामले
  • कानून की पढ़ाई सिर्फ किताबों तक न रहे, जरूरतमंदों को दिलाएं न्याय! गढ़वा के BDS यूनिवर्सिटी में MACT व JJ Act पर ऐतिहासिक वर्कशॉप; हाईकोर्ट जज की लॉ छात्रों को सीख

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.