Saturday, April 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

बिपरजॉय तूफान से पहले गुजरात के कच्छ में आया भूकंप, कल आएगा साइक्लोन

June 14, 2023
in National, Top News
बिपरजॉय तूफान से पहले गुजरात के कच्छ में आया भूकंप, कल आएगा साइक्लोन
Share on FacebookShare on Twitter

कच्छ : बिपरजॉय तूफान से पहले गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। गुजरात के कच्छ में बुधवार शाम 5ः05 बजे भूकंप के झटके आया था। भूकंप का केंद्र बिंदु बचाव से 5 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में रहा। इस बीच बिपरजॉय तूफान को लेकर पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले शाम 4ः15 बजे करीब जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ इलाके में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप के झटके की तीव्रता 3.4 रही थी।

एक दिन पहले दिल्ली तक कांपी थी धरती

बताते चलें कि इससे पहले मंगलवार दोपहर में भी देश की राजधानी दिल्ली में भूंकप के तेज झटके आए थे। भारत, पाकिस्तान और चीन में मंगलवार को यह झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का असर भारत के दिल्ली-एनसीआर, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ समेत कई शहरों में रहा था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई थी।

मंगलवार को ये भूकंप 1 बजकर 33 मिनट पर आया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के डोडा में था। इसकी गहराई जमीन से 6 किलोमीटर अंदर थी। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 थी।

पोरबंदर और द्वारका के समद्र तट से गुजर सकता है साइक्लोन बिपरजॉय

इस वक्त गुजरात के लिए भूकंप के साथ ही साइक्लोन बिपरजॉय भी चिंता का विषय है। साइक्लोन बिपरजॉय अब विकराल होकर गुजरात के करीब पहुंच रहा है। मौसम विभाग की मानें तो राज्यॉ में साइक्लोुन का लैंडफाल कल (गुरुवार), 15 जून को होना है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 17 NDRF की टीमों को तैनात किया गया है। इसमें कच्छ में 4, द्वारका और राजकोट में 3-3, जामनगर में 2 और पोरबंदर में 1 टीम को तैनात किया गया है। बता दें कि चक्रवात बिपरजॉय आज गुजरात के पोरबंदर और द्वारका के समद्र तट से गुजर सकता है।

कई इलाकों में धारा 144 लागू

बिपरजॉय के चलते गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक अलर्ट जारी कर दिया गया है। बिपरजॉय तेजी से गुजरात की तरफ बढ़ रहा है। इस तूफान से निपटने के लिए द्वारका, कच्छ, पोरबंदर, नवसारी समेत कई जिलों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। अब तक हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है, ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, कई इलाकों में धारा 144 भी लगा दी गई है।

Related Posts

गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
Jharkhand

गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

April 11, 2026
छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
Jharkhand

छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

April 10, 2026
गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी
Jharkhand

गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी

April 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
  • छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
  • गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.