जमशेदपुर : पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह को जो जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी. उस सुरक्षा को तत्काल जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह को बहाल करने का अनुरोध किया है. तख्त श्री हरीमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी द्वारा सिंह साहिब ज्ञानी बलदेव सिंह को तख्त श्री हरीमंदिर जी पटना साहिब का स्थाई जत्थेदार बनाए जाने पर बधाई दी.

ज्ञानी बलदेव सिंह को बधाई दी
झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने संयुक्त रूप से ज्ञानी बलदेव सिंह को बधाई दी है तथा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजीत सिंह सोही एवं महासचिव इंद्रजीत सिंह, महेंद्र पाल सिंह ढिल्लों, डॉ गुरमीत सिंह, हरपाल सिंह, जोहल राजा सिंह, गुरविंदर सिंह, हरबंस सिंह समेत सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा की ज्ञानी बलदेव सिंह एक सुलझे हुए व्यक्तित्व के मालिक है इनके नेतृत्व में सिख कौम बढ़-चढ़कर तरक्की करेगी.
सुरक्षा को तत्काल बहाल करने का अनुरोध
उन्होंने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह को जो जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी उस सुरक्षा को तत्काल जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह को बहाल करने का अनुरोध किया है. ज्ञातव्य है कि जमशेदपुर से गए सिख प्रतिनिधियों ने एक सप्ताह पहले जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित भी किया था.
ये भी पढ़े : जेएमएम के युवा मोर्चा सम्मेलन में बोले मंत्री हफीजुल हसन- सरकार के साथ खड़ी है झारखंड के युवा










