देवघर : इस बार राजकीय श्रावणी मेला में श्रद्धालु भक्ति गीत से अह्लाति होंगे। जगह-जगह कलाकार के द्वारा भाक्ति श्रद्धालुओं को सुनने और देखने को मिलेंगे। क्योंकि देवघर के सूचना भवन में कलाकारों का ऑडिशन लिया गया है। श्रावणी मेला के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों में भक्ति का माहौल हो इसको लेकर पूरे मेला क्षेत्र में कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है।
इसको लेकर सूचना भवन के सभागार में लगातार ऑडिशन का कार्यक्रम चल रहा है। इस संदर्भ में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि जैसा सभी जानते हैं श्रावणी मेले का आयोजन होने जा रहा है। इससे पूर्व हम लोग सारी व्यवस्थाओं की तैयारी करते हैं। इसी क्रम में पूरे मेला क्षेत्र को भक्ति के माहौल में रमाने के साथ-साथ भीड़ एक जगह इकठ्ठा नहीं हो, इसको लेकर जगह जगह पर कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में अच्छी अच्छी टीम और कलाकारों के चयन के लिए ऑडिशन का आयोजन किया गया।









