टुंडी (धनबाद) : टुंडी प्रखंड अंतर्गत कमारडीह पंचायत के सचिवालय भोजूडीह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन जनता से संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। उनके स्वागत में जिले के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान आम जनों की समस्याओं को सुने और उन्हें दुरुस्त करने की बात कही। इस दौरान जनता का आभार प्रकट किया।
इससे पहले राज्यपाल को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपायुक्त सह दंडाधिकारी संदीप कुमार, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, टुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार, ग्रामीण एसपी रिश्मा रमेशन, डीएसपी अमर कुमार पांडेय तथा तमाम जिले के एसआई मौजूद रहे।









