जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 67वां जन्मदिन मनाई गई। कार्यक्रम में मंत्री बन्ना गुप्ता सहित विधायक और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और याद किया।
मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि उनके जाने के बाद झारखंड की राजनीतिक को वास्तव में काफी नुकसान हुआ है। झारखंड सरकार में उपमुख्य मंत्री रह चुके स्वर्गीय सुधीर महतो को शायद राज्य की जनता भूल गई हो मगर ईचागढ़ की जनता और हमारे नेता व मंत्री नही भूल सकते। इसका कारण यह है कि उनके बेबाक अंदाज में राजनीति करना और शायराना अंदाज में किसी बड़ी बात को बोल सामने वालो को अपना बनाने की कला थी। जिसको आज जन्म दिन पर याद कर उनकी पत्नी विधायक सविता महतो और मंत्री बन्ना गुप्ता गमगीन हो गए। इस दौरान कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।









