जमशेदपुर : जिला में लगातार 4 दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में पक्षियों को शहर में जगह-जगह पानी नहीं मिलता है। पक्षियां भी पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए स्टेशन रोड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एक मुहिम शुरू की है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अभी तक 175 मिट्टी के बर्तन बांट चुके हैं और लगातार लोगों के बीच निःशुल्क मिट्टी के बर्तन बांट रहे हैं।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए छत के ऊपर पानी रखने के लिए मिट्टी के बर्तन लोगों के बीच निःशुल्क बांट रहे हैं। कमेटी के प्रधान महेंद्र पाल सिंह भाटिया, महासचिव कमलजीत सिंह ने बताया कि अभी तक 175 मिट्टी के बर्तन बांटे जा चुके हैं। इसी क्रम में आज गौशाला चौक पर भी मिट्टी के बर्तन वितरण किए गए। इस कार्य में झारखंड गुरुद्वारा एवं जुगसलाई रेट पियर एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावा संरक्षक जोगी मिश्रा, रामा शंकर शर्मा, रवि शंकर तिवारी, रविंदर सिंह, शिवकुमार, रणजीत सिंह, वीरेंद्र कुमार, विद्या भूषण पाठक, बुधन यादव का सहयोग प्राप्त हुआ।










