Wednesday, September 17, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home MP/UP

लिव-इन रिलेशनशिप पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, कहा- इस्लाम में हराम

मुस्लिम लड़के और हिंदू युवती की याचिका खारिज

June 26, 2023
in MP/UP, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

Allahabad High Court : अंतर धार्मिक लिव-इन रिलेशनशिप पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने इसे इस्लाम में हराम बताया है। इसके बाद कोर्ट ने मुस्लिम लड़के और हिंदू युवती की याचिका खारिज कर दी। हाईकोर्ट ने कहा कि इस्लाम में विवाह से पहले किसी भी प्रकार का यौन, वासनापूर्ण, स्नेहपूर्ण कृत्य जैसे चुंबन स्पर्श, घूरना वर्जित है। इसे इस्लाम में हराम बताया गया है, इसे व्यभिचार मानते हुए जिना का हिस्सा माना जाता है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की जस्टिस संगीता चंद्रा और जस्टिस नरेंद्र कुमार जौहरी की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई।

अविवाहित पुरुष और महिला के लिए 100 कोड़े की सजा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा, कुरान के अध्याय 24 के मुताबिक व्यभिचार के लिए अविवाहित पुरुष और महिला के लिए 100 कोड़े की सजा है। विवाहित पुरुष और महिला के लिए सुन्नत के अनुसार पत्थर मारकर हत्या करने की सजा है। कोर्ट ने ये कहते हुए याचिका को खारिज कर दिया। युवती की मां इस लिव इन रिलेशन से नाखुश है जिसके बाद दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिसके बाद 29 वर्ष की हिंदू युवती और 30 वर्षीय मुस्लिम पुरुष ने याचिका दाखिल कर सुरक्षा की मांग की थी, हालांकि दोनों ने निकट भविष्य में शादी की इच्छा व्यक्त नहीं की थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा मुस्लिम कानून में विवाहेत्तर यौन संबंध को कोई मान्यता नहीं दी जा सकती।

याचिकाकर्ता ने क्या लगाया था आरोप ?

अंतर धार्मिक जोड़े ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि लड़की की मां के कहने पर लखनऊ के थाना हसनगंज की पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। याचिका में कहा गया कि दोनों के धर्म अलग-अलग होने के कारण लड़की के परिवार वाले उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। हालांकि कोर्ट ने कहा कि अगर उन्हें वास्तविक खतरा है तो वह पुलिस के पास एफआईआर दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही सक्षम न्यायालय के समक्ष 156 (3) सीआरपीसी के तहत आवेदन कर सकते हैं या धारा 200 सीआरपीसी के तहत शिकायत दर्ज कराने के लिए भी स्वतंत्र हैं।

Related Posts

स्वच्छता ही सेवा-2025 का धमाकेदार आगाज: गोमिया के साड़म में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने झाड़ू थामी, बोकारो को बनाएंगे स्वच्छता का रोल मॉडल!
Jharkhand

स्वच्छता ही सेवा-2025 का धमाकेदार आगाज: गोमिया के साड़म में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने झाड़ू थामी, बोकारो को बनाएंगे स्वच्छता का रोल मॉडल!

September 17, 2025
स्वस्थ नारी, सशक्त झारखंड: हेमन्त सोरेन और राज्यपाल ने शुरू किया “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान, बेटियों की उड़ान को सलाम!
Jharkhand

स्वस्थ नारी, सशक्त झारखंड: हेमन्त सोरेन और राज्यपाल ने शुरू किया “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान, बेटियों की उड़ान को सलाम!

September 17, 2025
गढ़वा में जनजातीय क्रांति की शुरुआत: मिशन आदि कर्मयोगी के तहत 113 ग्रामों में आदि सेवा केंद्रों का शानदार आगाज!
Jharkhand

गढ़वा में जनजातीय क्रांति की शुरुआत: मिशन आदि कर्मयोगी के तहत 113 ग्रामों में आदि सेवा केंद्रों का शानदार आगाज!

September 17, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • स्वच्छता ही सेवा-2025 का धमाकेदार आगाज: गोमिया के साड़म में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने झाड़ू थामी, बोकारो को बनाएंगे स्वच्छता का रोल मॉडल!
  • स्वस्थ नारी, सशक्त झारखंड: हेमन्त सोरेन और राज्यपाल ने शुरू किया “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान, बेटियों की उड़ान को सलाम!
  • गढ़वा में जनजातीय क्रांति की शुरुआत: मिशन आदि कर्मयोगी के तहत 113 ग्रामों में आदि सेवा केंद्रों का शानदार आगाज!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.