भुरकुंडा (रामगढ़) : भुरकुंडा रिभर साइड के शिवनगर कॉलोनी के महेश राम की छोटी पुत्री ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि महेश राम सीसीएल सौंदा में कार्यरत है। उनका कहना है कि आज करीब 12ः00 से 1ः00 के बीच दोनों बहनों ने मोबाइल के लिए झगड़ा कर रहीं थीं। इस बीच छोटी बहन पूजा कुमारी को मोबाइल नहीं मिला। इसके थोड़ी देर के बाद पूजा ने रूम का दरवाजा बंद कर ली।
काफी देर के बाद परिजनों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद रूम का दरवाजा तोड़ा गया तो देखा की पूजा दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई है। आनन-फानन में फंदे से लटकी पूजा को उतारा और उसे भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित दिया। मामले की सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंची भुरकुंडा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते चलें कि पूजा रिभर साइड ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में पढ़ती थीं वो आठवीं की छात्रा थी।









