गावां (गिरिडीह) : गावां प्रखंड में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को हुआ। बीडीओ महेंद्र रविदास, बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी चन्द्रमोहन कुमार, उपप्रमुख प्रतिनिधि गणेश यादव ने बच्चे को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान की सफलता के लिए 2 जुलाई को 90 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का रखा गया है। तीन दिवसीय इस अभियान में प्रखंड के 0 से 5 वर्ष के बच्चों को शत-प्रतिशत पोलियो की खुराक से आच्छदित करने की दिशा में बीडीओ के दिशा-निर्देश में कार्य प्लान तैयार किया गया है।
पहले दिन बूथ लेबल पर पोलियो से बचाव की दवा पिलाई जायेगी। 3 जुलाई एवं 4 जुलाई को डोर टू डोर छूटे हुए लोगो को दवा पिलाई जायेगी। कुल 26943 बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इस अभियान में 32 सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है। जबकि 147 बूथ बनाया गया है।










