गोमिया (बोकारो) : गोमिया थाना क्षेत्र के स्वांग के न्यू माइनस आवासीय परिसर में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। यहां एक युवक ने आवास में घुसकर एक 40 वर्षीय महिला पर जानलेवा हमला किया। आरोपी युवक ने महिला पर ताबड़तोड़ 4 बार चाकू से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला का नाम गुड़िया देवी बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गोमिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रांची रेफर कर दिया गया। वहीं गोमिया पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह घटना पारिवारिक विवाद लगता है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर जांच में जुट गई है। दोषी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।










