Sunday, March 8, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

देवघर सर्किट हाउस में कमरा नहीं मिलने पर राम टहल चौधरी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, डीसी मंजूनाथ भजंत्री पर की कार्रवाई की मांग

July 5, 2023
in Jharkhand, Top News
देवघर सर्किट हाउस में कमरा नहीं मिलने पर राम टहल चौधरी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, डीसी मंजूनाथ भजंत्री पर की कार्रवाई की मांग
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : रांची के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री पर आरोप लगाया है कि देवघर सर्किट हाउस में हमें कमरा नहीं दिया गया। जबकि मेरे आने की जानकारी उनको पहले ही दे दी गई थी। उसके बावजूद भी मुझे सर्किट हाउस में कमरा नहीं मिला। राम टहल चौधरी ने देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री पर कार्रवाई करने की मांग की।

दरअसल, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी 15 जून को देवघर में बाबा मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे। उससे पहले उन्होंने सर्किट हाउस में एक कमरा आवंटित करने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन उन्हें नहीं मिला। जबकि इसकी सूचना उन्होंने 4 दिन पहले ही विष्णु कांत झा को दे दी गई थी कि सर्किट हाउस में 1 दिन के लिए कमरा आरक्षित किया जाए। लेकिन कमरा नहीं मिलने पर वह होटल में रूके थे।

पत्र में क्या लिखा?

रामपाल चौधरी ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा कि सर्किट हाउस में कमरा आरक्षित करने के लिए विष्णु कांत झा को कहा गया था। इस संबंध में विष्णु कांत झा ने उपायुक्त से बात की। उपायुक्त ने कहा कि हमें लिखकर दे दीजिए तो उन्होंने उपायुक्त को 2 दिन पहले लिखकर दे दिया था। इसके बाद भी कमरा आरक्षित नहीं किया गया। इस तरह से मेरे साथ एक अधिकारी होते हुए राजनीति की है। जबकि सर्किट हाउस में कई कमरा खाली था। कमरा नहीं मिलने से मुझे होटल में ठहरना पड़ा। मैं स्वयं उपायुक्त से बात करनी चाही लेकिन मोबाइल पर बातचीत नहीं हो पाई। क्योंकि उन्होंने फोन ही नहीं उठाया। आखिर यह सर्किट हाउस किसके लिए है? जबकि मैं दो बार विधायक और पांच बार सांसद रहा। उसके बाद भी हमारे साथ ऐसा बर्ताव किया गया।

डीसी मंजूनाथ भजंत्री पर कार्रवाई की मांग

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जब एक जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह दुर्व्यवहार हो सकता है तो आम लोगों के साथ कैसा व्यवहार डीसी करते होंगे? डीसी के व्यवहार से देवघर के लोग भी खुश नहीं हैं। वैसे भी सर्किट हाउस का इंचार्ज एडीएम रेंज के पदाधिकारी को देना चाहिए, परंतु डीसी अपने हाथ में रखे हुए हैं और मनमानी करते हैं। उपायुक्त के सामने बहुत सारा काम होता है उसे देखना चाहिए। राम टहल चौधरी ने पीएम मोदी से डीसी मंजूनाथ भजंत्री पर कार्रवाई की मांग करते हुए किसी बड़े अधिकारी से जांच की मांग की है।

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गढ़वा में धमाकेदार खेल-फिटनेस महाकुंभ! रामासाहू स्टेडियम में ‘महिला सशक्तिकरण’ थीम पर SAI और MY Bharat का विशेष समारोह – महिलाएं बनेंगी फिटनेस और खेल की नई ताकत!
Jharkhand

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गढ़वा में धमाकेदार खेल-फिटनेस महाकुंभ! रामासाहू स्टेडियम में ‘महिला सशक्तिकरण’ थीम पर SAI और MY Bharat का विशेष समारोह – महिलाएं बनेंगी फिटनेस और खेल की नई ताकत!

March 8, 2026
किसान एग्रोटेक मेला का बड़ा न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य अतिथि बनेंगे – 14 से 16 मार्च तक रांची में होगा कृषि क्रांति का महाकुंभ!
Jharkhand

किसान एग्रोटेक मेला का बड़ा न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य अतिथि बनेंगे – 14 से 16 मार्च तक रांची में होगा कृषि क्रांति का महाकुंभ!

March 8, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक आवाज! भूमि हड़पने, साइबर ठगी, मुआवजा लंबित, सहिया चयन अनियमितता तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक आवाज! भूमि हड़पने, साइबर ठगी, मुआवजा लंबित, सहिया चयन अनियमितता तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

March 6, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गढ़वा में धमाकेदार खेल-फिटनेस महाकुंभ! रामासाहू स्टेडियम में ‘महिला सशक्तिकरण’ थीम पर SAI और MY Bharat का विशेष समारोह – महिलाएं बनेंगी फिटनेस और खेल की नई ताकत!
  • किसान एग्रोटेक मेला का बड़ा न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य अतिथि बनेंगे – 14 से 16 मार्च तक रांची में होगा कृषि क्रांति का महाकुंभ!
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक आवाज! भूमि हड़पने, साइबर ठगी, मुआवजा लंबित, सहिया चयन अनियमितता तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.