देवघर : जिला में आज रफ्तार का कहर देखने को मिला। देवीपुर प्रखंड के खीरवातरी के समीप सड़क हादसे में तीन लोगों क़ी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा दो बाइक के आमने-सामने क़ी टक्कर क़ी वजह से हुई है। एक बाइक पर दो युवक सवार थे। वहीं दूसरी बाइक पर एक व्यक्ति सवार था।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों क़ी मौत मौके पर ही हो गई। जबकि, एक क़ी मौत अस्पताल पहुंचाने के दौरान रास्ते में हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हादसे के बाद करीब पंद्रह मिनट तक सभी सड़क पर तड़पते रहे। इस बीच किसी ने एम्बुलेंस को भी फोन नहीं किया। अगर समय रहते एम्बुलेंस पहुंचता तो इनकी जान बच जाती।
मृतकों पहचान नीलेश बरनवाल (24 वर्ष), रौशन बरनवाल (24 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों देवीपुर के रहने वाले हैं। जबकि, एक देवीपुर थाना इलाके के ही पुतरजोरा के रहने वाला है। उसका नाम गुरुदेव सिंह है। इन तीनों की दर्दनाक मौत के बाद दुकानदारों ने देवीपुर बाजार को बंद कर दिया है। उनलोगों का कहना है कि देवीपुर निवासी इस दुख की घड़ी में मृतक के परिजनों के साथ है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।










