जमशेदपुर : जिला के मानगो थाना अंतर्गत समता नगर में एक घर में चोरी करने घुसे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा। जिसके बाद लोगों ने चोरों की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सूचना मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मानगो में अपराध चरम सीमा पर है। बीती रात चोरों ने ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे सामान लेकर जाने लगे। आसपास के लोगों को इसकी सूचना मिली। लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए युवक को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है।










