बोकारो : पेटरवार भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों द्वारा धनबाद से लौटने के क्रम में झारखण्ड राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश का स्वागत किया गया। वहीं बिहार के पूर्व वित्त मंत्री व गोमिया विधान सभा के पूर्व विधायक छत्रु राम महतो के कनिष्ट सुपुत्र अवधेश कुमार महतो उर्फ़ एलेक्शन महतो के मौत पर शोक जताया। उनके परिवार से मिलकर सांत्वना दिया। साथ ही फोटो पर फूल चढ़ाकर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने कर्मठ योद्धा को खो दिया है। आज उस योद्धा की जगह का भरपाई नहीं किया जा सकता है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की उनकी आत्मा को शांति मिले और परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। वहीं इस मौके पर सुधीर कुमार सिन्हा, प्रखंड अध्यक्ष रवि प्रकाश, नीरज सिन्हा, शंकर सहाय, पंकज कुमार सिन्हा, रितेश कुमार सिन्हा, अनिल स्वर्णकार, पिंटू कुमार, प्रदीप कुमार, समाज सेवी लक्षमण नायक सहित कई लोग मौजूद थे।










