रांची : प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) के रडार पर अब मीडियाकर्मी भी आ गए हैं। ईडी ने साहिबगंज के मीडियाकर्मी मिथिलेश कुमार सिंह को पूछताछ के लिए समन भेजा है। इन आरोप लगा है कि असिस्टेंट डायरेक्टर से केस मैनेज करने के नाम पर मीडियाकर्मी ने कृष्णा साहा से पैसे मांगे थे।
कृष्णा साहा की गिरफ्तारी के बाद मीडियाकर्मी मिथलेश कुमार सिंह से बातचीत का ऑडियो ईडी को कृष्णा के मोबाइल से मिला। मिथिलेश को ईडी ने समन भेजकर 10 जुलाई को रांची के जोनल ऑफिस में उपस्थित होने का आदेश दिया है।
बता दें कि मिथिलेश कुमार सिंह को एक हिंदी दैनिक से कुछ साल पूर्व वसूली के आरोप में निकाला गया था। ऑडियो में भी वह कृष्णा को असिस्टेंट डायरेक्टर से केस मैनेज करवाने की बात कह रहा है।










