बाघमारा (धनबाद) : बाघमारा के कतरास थाना अंतर्गत कतरास – राजगंज मुख्यमार्ग 4 लेन पर ब्रेजा कार की जोड़दार टक्कर मालवाहक ऑटो से हो गई। घटना राहुल चौक पास की है। बताया जाता है कि कार राहुल चौक से राजगंज की ओर जा रही थी। जबकि मालवाहक ऑटो जो निश्चितपुर हॉस्पिटल की ओर से आकर मेन रोड पर चढ़ रहा था। उसी दरमियान जोरदार टक्कर हो गई।
हालांकि इस घटना में किसी की हताहत नहीं हुई है। टक्कर लगने से ऑटो पलट गई थी। वहीं कार के आगे का हिस्सा नुकसान हुआ। कार अपने साइड से जा रही थी, और ऑटो रॉन्ग साइड से मुख्य मार्ग पर चढ़ रहा था। ऑटो में किसी तरह का कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगा हुआ था। मौके पर कतरास थाना पुलिस पहुंची और दोनों को समझा-बुझाकर गाड़ियों को छोड़ दिया।










