जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के कारोबारियों से रांची के होटवार जेल में बंद उपेंद्र सिंह हत्याकांड के सजायाफ्ता सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोपी परसुडीह निवासी बंटी गुहा को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। इस मामले में सिदगोड़ा निवासी अमित चावला ने 5 जुलाई को सिदगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।
अमित ने पुलिस को बताया कि उनसे फोन पर सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी की मांग की जा रही है। शिकायत दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने बंटी को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। बंटी पर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई मामले दर्ज हैं।










