Monday, February 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

जमशेदपुर में हुआ सारेगामा खेसारी नाईट का भव्य आयोजन, झूमकर नाचे भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव

May 25, 2023
in Jharkhand, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर : भोजपुरी भाषा, फिल्म और गानों के विकास के लिए शुरू हुआ सारेगामा खेसारी नाईट का कारवां आज जमशेदपुर पहुंचा। जहां भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव ने दर्शकों को अपने गानों पर झूमने को मजबूर कर दिया। सारेगामा खेसारी नाईट में खेसारीलाल यादव भी झूमकर नाचे और वहाँ मौजूद अपने फैंस को भी खूब नचाया।

खेसारीलाल यादव ने “मुरब्बा” गाना का भी किया रिलीज

इससे पहले उन्होंने अपना “मुरब्बा” गाना का भी रिलीज किया, और कहा कि दर्शकों के प्यार और आशीर्वाद ने हमें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। उम्मीद है हमारे नए गाने को भी खूब सफल बनाएंगे। मौके पर खेसारीलाल यादव ने सारेगामा खेसारी नाईट की भी सराहना की।

सरकारी मदद से स्थानीय कलाकारों को मिलेगा रोजगार

झारखंड के शहर जमशेदपुर को लेकर कहा कि यह शहर जितना खूबसूरत जगह है, उतने ही प्यारे लोग हैं। अगर देखा जाए तो फिल्मों के शूटिंग के लिहाज से यह जगह परफेक्ट है। यहाँ के प्राकृतिक छटा इस जगह को फिल्म सिटी जैसा एहसास कराता है। यहाँ जल, जंगल, जमीन, नाले, सड़क, खूबसूरत आसमान, वर्ल्ड क्लास सुविधाएं जैसी हर वो चीज है, जो फिल्म सिटी में होनी चाहिए। बस जरूरत है कि यहाँ सरकार से फिल्म मेकिंग के लिए थोड़ी मदद मिल जाए, फिर इस शहर से भी अच्छी फिल्में बनकर निकलेंगी और दुनिया में इस लोकेशन को देखा जाएगा। इसके साथ ही यह स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों के साथ अन्य लोगों के लिए रोजगार का भी सृजन करेगा। यहाँ की आवोहवा हम फ़िल्मकारों को खूब लुभाती है।

सारेगामा खेसारी नाईट का क्या है उद्देश्य

वहीं, मशहूर म्यूजिक कंपनी सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड ने बताया कि सारेगामा खेसारी नाईट की परिकल्पना भोजपुरी भाषा, भोजपुरी फिल्में और भोजपुरी गानों के विकास से जुड़ी हुई है। इस नाईट का जमशेदपुर में आयोजन के पीछे हमारा मुख्य उद्देश्य भोजपुरी भाषा, गानों और फिल्मों को आगे बढ़ना व झारखंड में फिल्मों के प्रति जागरूकता लाने का है। बस थोड़ी मदद यहाँ सरकार से चाहिए। इसका आयोजन हर शहर में होगा।

‘भाषा को सही जगहों पर प्रमोट करना जरूरी’

उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि पबों में, डिस्को में, हिंदी और पंजाबी के साथ दूसरे गाने बजते हैं और लोग उस पर थिरकते नजर आते हैं। जबकि हमारी भोजपुरी आज दुनिया भर में सबसे अधिक सुनी जाती है। लेकिन फिर भी हम पीछे हैं, क्योंकि हम अपनी भाषा को सही जगहों पर प्रमोट नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए हमने इसकी शुरुआत की है।

Related Posts

गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”
Jharkhand

गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”

February 22, 2026
छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह
Jharkhand

छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह

February 21, 2026
गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र
Jharkhand

गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र

February 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”
  • छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह
  • गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.