Monday, March 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज, गढ़वा में स्वीप कोषांग के द्वारा नैतिक मतदान एवं EVM VVPAT के संबंध में जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया

March 9, 2024
in Jharkhand
सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज, गढ़वा में स्वीप कोषांग के द्वारा नैतिक मतदान एवं EVM VVPAT के संबंध में जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया
Share on FacebookShare on Twitter

आज सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज, गढ़वा में स्वीप कोषांग के द्वारा नैतिक मतदान एवं EVM VVPAT के संबंध में जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया, जहां ईवीएम वीवीपीएटी की पारदर्शिता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर नितिन कुमार तिवारी एवं अमित कुमार शुक्ला ने बारी-बारी कर उक्त विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया। मास्टर ट्रेनर द्वारा डमी ईवीएम एवं वीवीपीएटी के माध्यम से इसके कार्य प्रणाली की जानकारी दी गई और बताया गया कि कोई भी मतदाता ईवीएम के माध्यम से मतदान करते समय वीवीपीएटी मशीन पर रियल टाइम में दबाए गए बटन के सामने छपे चुनाव चिन्ह का मिलान कर सकता है।

मतदान का यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है

मतदान का यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है। इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाहों पर मतदाता ध्यान ना दें। वहीं एथिकल वोटिंग यानी नैतिक मतदान को लेकर बताया गया कि हमें अपने मौलिक अधिकारों का इस्तेमाल देश के विकास के लिए अवश्य करना चाहिए। हर एक वोट कीमती है, इसलिए मतदान दिवस के दिन अपने घरों से बाहर आयें और अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा अन्य मतदाताओं को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें। अमीर हो चाहे गरीब सभी वर्ग के पास मतदान करने का अधिकार है, हर एक वोट कीमती है, इसे व्यर्थ न जाने दें।

कर्मियों के बीच अपनी बातों को रखा गया

इस दौरान नैतिक मतदान को लेकर कॉलेज के प्रोफेसर एवं कर्मियों के बीच अपनी बातों को रखा गया। उनसे अपील किया कि सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश एवं राज्य के सर्वांगीण विकास में भागीदारी बने। किसी भी प्रकार के प्रलोभन में ना आए ना ही किसी के दबाव में आकर वोट करें। अपने मर्जी से पूरी सूझबूझ के साथ मतदान करें। इस दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा C-vigil App, SAKSHAM App एवं Voter Helpline App की भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नए मतदाता वोटर हेल्पलाइन App के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कर सकते हैं। साथ ही किसी भी प्रकार के सुधार या सहायता के लिए भी इस App का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गोपनीय तरीके से शिकायत दर्ज कर सकते हैं

C-vigil App के माध्यम से आप चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर गोपनीय तरीके से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। C-vigil App के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि चुनाव के दौरान किये जा रहे गड़बड़ी/धांधली आदि की शिकायत सरल तरीके से की जा सकती है, जिसमें शिकायतकर्ता की गोपनीयता भी भंग नहीं होती एवं त्वरित कार्रवाई की जाती है। सरकारी सेवक जो मतदान कार्य मे संलग्न हैं, को भी अपने मतों का उपयोग डाक मतपत्र के द्वारा अवश्य करने की अपील की गई। कार्यशाला में लोगों द्वारा मतदान एवं मतदाता आदि के बारे में कुछ प्रश्न किए गए, जिन्हें स्वीप के तहत कार्यशाला में उन्हें उनके प्रश्नों के उत्तर से अवगत कराया गया एवं संदेह को दूर किया गया।

मतदाता प्रतिज्ञा का शपथ भी लोगों के बीच दिलाई गई

कार्यशाला के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड द्वारा जनहित में जारी मतदाता प्रतिज्ञा का शपथ भी लोगों के बीच दिलाई गई।उक्त मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर निखिलेश चौबे प्राचार्य, डॉ. उमेश कुमार सहाय, प्रोफेसर दिवाकर चतुर्वेदी, प्रोफेसर जितेंद्र तिवारी, प्रोफेसर अजय कुमार सिंह, प्रोफेसर कुशेश्वर सिंह, रामानंद उपाध्याय कॉलेज के छात्र-छात्रा, जिला सहकारिता पदाधिकारी -सह- प्रभारी पदाधिकारी स्वीप सेल नीलम कुमारी, पंचायती राज के डीपीएम शाहनवाज असगर, जेएसएलपीएस के डीपीएम सुशील कुमार दास, राकेश कुमार एवं सुधीर मिश्रा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थें।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार
  • सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
  • प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.