आज दिनांक 19 जुलाई को अपराह्न 3 बजे अकादमिक काउंसिल की बैठक dr श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के कॉन्फ्रेंस हॉल में कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अकादमिक काउंसिल की इस बैठक में सर्वप्रथम 13 सितंबर 2023 को हुए पिछले अकादमिक कॉन्सिल के प्रस्तावों की संपुष्टि की गई। कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आज की बैठक काफी महत्वपूर्ण रही। इस बैठक में स्वपोषित आधार पर विश्वविद्यालय के इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर विभाग के अंतर्गत स्नातकोत्तर अंग्रेजी का पाठ्यक्रम प्रारंभ करने, इलेक्ट्रॉनिक्स में स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रम की शुरुआत, संस्कृत के स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रम में आंशिक संशोधन के साथ विश्वविद्यालय में कई नए पाठ्यक्रम की पढ़ाई जैसे रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और खेल मनोविज्ञान की पढ़ाई शुरू करने संबंधी प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके अलावा बैठक में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के अंतर्गत संचालित किए जानेवाले बीबीए पाठ्यक्रम के मॉर्निंग और इवनिंग सत्र में सीटों की संख्या 120 पर सीमित रखने के लिए भी सहमति बनी। यह भी तय किया गया कि आनेवाले सत्र से स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में नामांकन हेतु राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा, मैट, जैट के स्कोर के आधार पर भी नामांकन लिए जाने का प्रावधान होगा । विश्वविद्यालय में सभी अकादमिक कार्यकलापों के लिए विभागीय स्तर पर विषय विशेषज्ञों की सूची पर भी प्रस्ताव के उपरांत निर्णय लिया गया। नए पाठ्यक्रमों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय गुणवत्ता और स्किल डेवलपमेंट का है, हम अपने पारंपरिक पाठ्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में स्किल डेवलपमेंट कैसे करें , इसे ध्यान में रखते हुए जल्द ही विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स की पढ़ाई शुरू की जाएगी। इसके अलावा बैठक में पीएचडी से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में कुलसचिव dr नमिता सिंह , सभी संकायों के डीन, सभी विभागाध्यक्ष, निदेशक और समन्वयक मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव dr नमिता सिंह ने किया। यह जानकारी पीआरओ प्रो राजेश कुमार सिंह ने दी।










