रांची : जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी है। राजधानी रांची में भी सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर अहम फैसला लिया गया है। शहर में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। रैप की दो कंपनी, आइआरबी, एसआइआरबी, इको, जैप-10 की एक कंपनी समेत कई सुरक्षाबल को तैनात किया गया है। रांची में अतिसंवेदनशील औऱ संवेदनशील इलाकों पर सुरक्षा बल ने खास तैयारी की है। वहीं कई इलाके से जुलूस निकलना भी शुरू हो चुका।
सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही
शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। हर आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को ट्रेनिंग दी गयी है। आज जुलूस-ए-मोहम्मदी से पहले इसे लेकर बैठक की गयी। बैठक में जुलूस को लेकर पहले से रणनीति तैयार की गयी है। शांति समिति की बैठक में दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए हैं। लोअर बाजार थाना में थाना प्रभारी दयानंद के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक हुई थी।
कैसी है ट्रैफिक व्यवस्था
जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान शहर पूरी तरह जाम ना हो। लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जाना है। गुदरी चौक, कर्बला चौक, विक्रांत चौक, चर्च रोड, एकरा मस्जिद सहित कई जगहों पर बैरिकेडिंग है। अगर आप इस रास्ते से जा रहे हैं तो आपको आज की ट्रैफिक व्यव्स्था का विशेष ध्यान रखना होगा। जुलूस के दौरान आवश्यकतानुसार रूट डायवर्ट करने का भी फैसला लिया गया है।










