Tuesday, September 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

कृषि मंत्री बादल ने होटवार में बत्तख प्रजनन केन्द्र और अजोला शेड का किया उद्घाटन

December 15, 2023
in Jharkhand
कृषि मंत्री बादल ने होटवार में बत्तख प्रजनन केन्द्र और अजोला शेड का किया उद्घाटन
Share on FacebookShare on Twitter

कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के मंत्री श्री बादल ने आज होटवार स्थित बत्तख प्रजनन केन्द्र और अजोला शेड के उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि हमें झारखंड को पॉल्ट्री और एग्री के क्षेत्र में काफी आगे ले जाना है। उन्होंने निदेशक पशुपालन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके ही प्रयास से यह सब संभव हो पाया है। जीर्ण शीर्ण पड़े प्रजनन केन्द्र का जिर्णोद्धार की योजना का सफल तरीके से कार्यान्वयन करना सबसे बड़ी चुनौती थी लेकिन विभाग के सभी पदाधिकारियों के समन्वय की वजह से प्रजनन केन्द्र अब नये रूप में सामने आ गया है। हम लंबे समय से इसके उद्धार की सोच रहे थे। इस प्रजनन केन्द्र के शुरू होने से आपको अगले तीन महीने में नतीजे भी सामने आने लगेंगे और यह एक मॉडल प्रजनन केन्द्र बनेगा।
इस दौरान उन्होंने रांची के होटवार स्थित दुग्ध आपूर्ति सह गव्य प्रक्षेत्र भी गये जहां उन्होंने कटर यूनिट और केंचुआ खाद यूनिट का लोकार्पण किया।

सेंटर राज्य के लिये एक बड़ा एक्सपोजर बनेगा- निदेशक, पशुपालन
राज्य का पॉल्टी में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश और मंत्री के नेतृत्व में 90 हजार क्षमता वाला हैचरी यूनिट है जो मार्च तक शुरू हो जायेगा। आज 2 हजार बत्तख को रखा गया है जल्द ही यहां दस हजार बत्तख को रखा जायेगा प्रतिदिन 10 हजार बत्तख के अंडे और 80-90 हजार मुर्गी के अंडों का उत्पादन प्रतिदिन हो सकेगा। साथ ही मीट का भी उत्पादन हो सकेगा। यह सेंटर राज्य के लिये एक बड़ा एक्सपोजर बनेगा।

मिसाल: 4 महीने में ही दूध का 30 लीटर प्रतिदिन से बढ़कर हुआ 280 लीटर प्रतिदिन

कृषि पशुपालन विभाग ने राजधानी रांची के होटवार स्थित दुग्ध आपूर्ति सह गव्य प्रक्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। वह भी महज चार महीने के अंदर। पशुपालन विभाग के पास होटवार में 160 दुधारू भैंसे हैं जिसने आज से चार महीने पहले मात्र 30 लीटर दूध का उत्पादन होता था लेकिन विभागीय सक्रियता की वजह से आज हर दिन 280 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। जबकि भैंसों की संख्या में कोई भी वृद्धि नहीं हुई है। मामले की जानकारी देते हुए होटवार डेयरी फॉर्म जीएम डॉक्टर नरेन्द्र कुमार ने बताया कि भैंसों को बेहतर सुविधा दी जा रही है साथ ही उन्हें पोषक चारा उपलब्ध कराया जा रहा है और उनकी उचित देखभाल की वजह से ही यह संभव हो पाया है। इस दौरान मुख्य रूप से सीईओ जेएसआईए डॉक्टर प्रवीण कुमार झा, वेटनरी आफिसर, क्षेत्रीय कुक्कुट श्री धनंजय कुमार सिन्हा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी
Jharkhand

देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी

August 31, 2026
कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश
Jharkhand

कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश

August 31, 2026
शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू
Jharkhand

शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू

August 31, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी
  • कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश
  • शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.