Wednesday, February 18, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अजित पवार, चाचा शरद पवार को पद से हटाया, बैठक में पहुंचे 31 विधायक

July 5, 2023
in National, Top News
एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अजित पवार, चाचा शरद पवार को पद से हटाया, बैठक में पहुंचे 31 विधायक
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई : महाराष्ट्र में सियासी घमासान जारी है। शिवसेना के बाद एनसीपी में भी दो फाड़ हो गया। एनसीपी में चाचा और भतीजा की लड़ाई अब खुलकर सामने आ गई। बुधवार को अजित पवार गुट की बैठक हुई जिसमें बड़ा फैसला लिया गया। बैठक में अजित पवार गुट ने शरद पवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिया और अजित पवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। अजित पवार गुट की हुई बैठक में NCP के 53 में से कुल 31 विधायक पहुंचे और 4 एमएलसी भी दिखे।

प्रस्ताव पास कर शरद पवार को हटाया

बताया गया है कि कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक बुलाई थी। इसमें प्रस्ताव पास किया गया है कि पार्टी लोगों के कल्याण के उद्देश्य से दूर जा रही है, ऐसे में शरद पवार की जगह अजित पवार को अध्यक्ष चुना जाता है। चुनाव आयोग में भी अजित गुट ने अर्जी दायर की है। इसमें कहा गया है कि 30 जून को मुंबई में हुई कार्यकारिणी की बैठक में अजित पवार को एनसीपी का अध्यक्ष चुना गया है।

नाम व निशान के लिए दोनों गुट पहुंचे चुनाव आयोग

एनसीपी के नाम व निशान पर दावे को लेकर अजित और शरद पवार दोनों गुट चुनाव आयोग पहुंचे हैं। पहले शरद पवार गुट ने अर्जी लगाई थी। इसमें कहा गया कि कोई भी एनसीपी पर अपने आधिपत्य का दावा आयोग के सामने करे तो आयोग शरद पवार पक्ष को भी जरूर सुने। इसके बाद अजित पवार गुट ने चालीस से अधिक विधायकों के शपथ पत्र के साथ पार्टी पर दावा ठोका। अजित पवार गुट ने चालीस से ज्यादा विधायकों के हलफनामे के साथ पार्टी पर अपना दावा किया है। हालांकि, आज उनकी मीटिंग में 31 ही विधायक पहुंचे थे।

शरद पवार गुट ने चुनाव आयोग से लगाई गुहार

वहीं शरद पवार गुट ने आयोग से गुहार लगाई कि कोई भी अगर एनसीपी पर अपने अधिकार और नाम निशान पर दावा करे तो आयोग उनकी दलीलें भी सुने। पवार गुट ने पार्टी में बगावत कर दल बदल करने वाले अपने विधायकों की जानकारी भी आयोग को दी। आयोग को ये भी बताया गया है कि सत्ताधारी गठबंधन में मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले बागी विधायकों को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है।

अजित पवार की मीटिंग में पहुंचे 31 विधायक, 4 एमएलसी

  1. अजित पवार
  2. छगन भुजबल
  3. हसन मुश्रीफ
  4. नरहरि झिरवाल
  5. दिलीप मोहिते
  6. अनिल पाटिल
  7. माणिकराव कोकाटे
  8. दिलीप वाल्से पाटिल
  9. अदिति तटकरे
  10. राजेश पाटिल
  11. धनंजय मुंडे
  12. धर्मराव अत्राम
  13. अन्ना बंसोड़
  14. नीलेश लंके
  15. इंद्रनील नाइक
  16. सुनील शेलके
  17. दत्तात्रय भरणे
  18. संजय बंसोड़
  19. संग्राम जगताप
  20. दिलीप बनकर
  21. सुनील टिंगरे
  22. बालासाहेब अजाबे
  23. दीपक चव्हाण
  24. यशवंत माने
  25. नितिन पवार
  26. शेखर निकम
  27. संजय शिंदे
  28. राजू कोरमारे
  29. बबनराव शिंदे
  30. प्रकाशदादा सोलंके
  31. मनोहर चंद्रिकापुर

विधान पार्षद

  1. अमोल मिटकारी
  2. रामराज निंबालकर
  3. अनिकेत तटकरे
  4. विक्रम काले

Related Posts

झारखंड का बजट सत्र तैयारियों में जोर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक – दावोस अनुभवों से नई दिशा, ट्राइबल वेलफेयर, महिला सशक्तिकरण और निवेश पर फोकस!
Jharkhand

झारखंड का बजट सत्र तैयारियों में जोर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक – दावोस अनुभवों से नई दिशा, ट्राइबल वेलफेयर, महिला सशक्तिकरण और निवेश पर फोकस!

February 17, 2026
गढ़वा में 20 फरवरी को बड़ा रोजगार मेला! 18 कंपनियां देंगे हजारों नौकरियां – मौके पर इंटरव्यू, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका!
Jharkhand

गढ़वा में 20 फरवरी को बड़ा रोजगार मेला! 18 कंपनियां देंगे हजारों नौकरियां – मौके पर इंटरव्यू, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका!

February 17, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोश! वन पट्टा, धूमकुड़िया भवन, पेट्रोल पंप एनओसी से लेकर शिक्षक भर्ती तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोश! वन पट्टा, धूमकुड़िया भवन, पेट्रोल पंप एनओसी से लेकर शिक्षक भर्ती तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

February 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड का बजट सत्र तैयारियों में जोर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक – दावोस अनुभवों से नई दिशा, ट्राइबल वेलफेयर, महिला सशक्तिकरण और निवेश पर फोकस!
  • गढ़वा में 20 फरवरी को बड़ा रोजगार मेला! 18 कंपनियां देंगे हजारों नौकरियां – मौके पर इंटरव्यू, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका!
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोश! वन पट्टा, धूमकुड़िया भवन, पेट्रोल पंप एनओसी से लेकर शिक्षक भर्ती तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.