Wednesday, February 18, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

मणिपुर के बिगड़े हालात पर आज होगी सर्वदलीय बैठक, विपक्षी मोदी सरकार से पूछ रहे देरी की वजह

June 24, 2023
in National, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : मणिपुर के बिगड़े हालात पर आज यानी शनिवार (24 जून) को बैठक होनी वाली है। गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सभी दल के नेता मौजूद रहेंगे। इस बीच विपक्षी दल, मोदी सरकार से देरी की वजह पूछ रहे हैं।

बता दें कि मणिपुर में बीते 50 दिनों से अधिक हो रही हिंसा की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस, असम राइफल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तमाम कोशिशों के बावजूद मैतेई-कूकी समुदाय के बीच जातीय संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है।

विपक्षी दल मोदी सरकार पर साधा निशाना

इस सर्वदलीय बैठक में केंद्र सरकार, हिंसा और उसकी वजहों के बारे में सभी दलों के नेताओं को ब्रीफ करेंगे। और इससे जुड़े मुद्दों पर सरकार का सहयोग करने की भी अपील कर सकते हैं। हालांकि इतने दिनों बाद हुई इस बैठक को लेकर सभी विपक्षी दल सरकार पर निशाना साध रहे हैं, और उनसे देरी की वजह पूछ रहे हैं।

कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा

इस बैठक को लेकर विपक्षी पार्टी के नेताओं ने लोगों के सामने अपना पक्ष रखा है। कांग्रेस ने गुरुवार (22 जून) को कहा था कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर हैं तो ऐसे समय में मणिपुर के मामले पर सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने का क्या मतलब है। मुख्य विपक्षी दल ने मणिपुर में हिंसा पर प्रधानमंत्री की ‘चुप्पी’ और इस बैठक के इंफाल के बजाय दिल्ली में होने को लेकर भी सवाल किए।

मणिपुर पर सर्वदलीय बैठक प्रधानमंत्री मोदी के लिए महत्वपूर्ण नहीं- राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मणिपुर पर सर्वदलीय बैठक प्रधानमंत्री मोदी के लिए महत्वपूर्ण नहीं है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मणिपुर 50 दिनों से जल रहा है, मगर प्रधानमंत्री मौन रहे। सर्वदलीय बैठक तब बुलाई गई जब प्रधानमंत्री खुद देश में नहीं हैं। साफ है, प्रधानमंत्री के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण नहीं है।’’ कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री अमेरिका में हैं, लेकिन वह मणिपुर के बारे में खामोश हैं। उन्होंने मणिपुर के नेताओं से मुलाकात करने से मना कर दिया। हिंसा के 51 दिन बीत जाने के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।’’

Related Posts

झारखंड का बजट सत्र तैयारियों में जोर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक – दावोस अनुभवों से नई दिशा, ट्राइबल वेलफेयर, महिला सशक्तिकरण और निवेश पर फोकस!
Jharkhand

झारखंड का बजट सत्र तैयारियों में जोर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक – दावोस अनुभवों से नई दिशा, ट्राइबल वेलफेयर, महिला सशक्तिकरण और निवेश पर फोकस!

February 17, 2026
गढ़वा में 20 फरवरी को बड़ा रोजगार मेला! 18 कंपनियां देंगे हजारों नौकरियां – मौके पर इंटरव्यू, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका!
Jharkhand

गढ़वा में 20 फरवरी को बड़ा रोजगार मेला! 18 कंपनियां देंगे हजारों नौकरियां – मौके पर इंटरव्यू, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका!

February 17, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोश! वन पट्टा, धूमकुड़िया भवन, पेट्रोल पंप एनओसी से लेकर शिक्षक भर्ती तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोश! वन पट्टा, धूमकुड़िया भवन, पेट्रोल पंप एनओसी से लेकर शिक्षक भर्ती तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

February 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड का बजट सत्र तैयारियों में जोर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक – दावोस अनुभवों से नई दिशा, ट्राइबल वेलफेयर, महिला सशक्तिकरण और निवेश पर फोकस!
  • गढ़वा में 20 फरवरी को बड़ा रोजगार मेला! 18 कंपनियां देंगे हजारों नौकरियां – मौके पर इंटरव्यू, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका!
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोश! वन पट्टा, धूमकुड़िया भवन, पेट्रोल पंप एनओसी से लेकर शिक्षक भर्ती तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.