Desk. विवादों के बीच ‘द केरल स्टोरी’ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो रही है। पहले 3 दिन में ही ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी द केरला स्टोरी ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने रिलीज के नौवें दिन 19.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 112.99 करोड़ रुपये हो गई है। इस फिल्म ने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को सिर्फ 9 दिन में पीछे कर दिया है। किसी का भाई किसी की जान ने अब तक 109.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
‘द केरल स्टोरी’ के लिए अभी तक सबसे बड़ा दिन पिछले रविवार था, जब इसका कलेक्शन 16.4 करोड़ रुपये रहा था। दूसरे शनिवार को अपना सबसे कमाऊ दिन बनाना इस बात का सबूत है कि ‘द केरल स्टोरी’ अभी और जबरस्त कमाई करने वाली है। दूसरे शनिवार सॉलिड कमाई करने वाली फिल्मों में सबसे ऊपर ‘द कश्मीर फाइल्स’ है। अनुपम खेर स्टारर फिल्म ने दूसरे शनिवार को ऑलमोस्ट 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे नंबर पर शाहरुख खान की ‘पठान’ आती है जिसका दूसरे शनिवार का कलेक्शन 23 करोड़ रुपये से ज्यादा था। अब तीसरे नंबर पर ‘द केरल स्टोरी’ है।
साथ ही ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बड़े आराम से सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का कलेक्शन पार कर लिया है। सलमान की ईद रिलीज का लाइफटाइम कलेक्शन पूरी तरह 110 करोड़ तक भी नहीं पहुंचा था। ‘पठान’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के बाद अब ‘द केरल स्टोरी’, 2023 की तीसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।









