Wednesday, March 18, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2025: जिला प्रशासन की तैयारियाँ पूरी

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कदाचारमुक्त और भयमुक्त परीक्षा माहौल सुनिश्चित करने की योजना

February 10, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2025: जिला प्रशासन की तैयारियाँ पूरी
Share on FacebookShare on Twitter

● वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) परीक्षा-2025 को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूर्ण

● उपायुक्त -सह- जिला दंडाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई जानकारी

● परीक्षा को कदाचारमुक्त व भयमुक्त माहौल मे संपन्न कराने की कही बात

दिनांक- 11.02.2025 से 03.03.2025 तक वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) परीक्षा- 2025 के तहत आयोजित होने वाली परीक्षा की सम्पूर्ण तैयारी पूर्ण कर ली गई है। उक्त बातों की जानकारी उपायुक्त -सह- जिला दंडाधिकारी शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे द्वारा समाहरणालय के सभाकक्ष में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दी गई। उपायुक्त श्री जमुआर ने कहा कि प्रथम पाली में वार्षिक माध्यमिक एवं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा सम्पन्न कराई जाएगी। जिले में 17 प्रखण्ड अंतर्गत कुल 50 परीक्षा केंद्र बनाये गयें हैं, जिसमें वार्षिक माध्यमिक परीक्षा हेतु कुल 47 एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 23 परीक्षा केन्द्र निर्धारित है। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में कुल 22,092 परीक्षार्थियों के शामिल होने की जानकारी दी गई, जबकि वार्षिक इंटरमीडिट परीक्षा के लिए कुल परीक्षार्थियों की संख्या 13,865 बताई गई है। वार्षिक इंटरमीडिट परीक्षा के लिए कला संकाय में कुल 9,034, विज्ञान संकाय में 4,624 एवं वाणिज्य संकाय में 207 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर सी०सी०टी०भी० कैमरा का अधिष्ठापन कर दिया गया है, जो क्रियाशील है। साथ ही सभी परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यकतानुरूप वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो उसके लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर बिजली, पानी एवं शौचालय आदि बुनियादी सुविधाओं की समूचित व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर ससमय प्रश्न-पत्र एवं उत्तर पुस्तिका पहुँचाने एवं वापस लाने हेतु गश्तीदल दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर एक दण्डाधिकारी एवं एक महिला पर्यवेक्षिका के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है, जिससे परीक्षा का आयोजन पारदर्शिता के साथ कदाचारमुक्त एवं भयमुक्त पर्यावरण में सम्पन्न कराया जा सके।

पुलिस अधीक्षक श्री पांडे द्वारा उपरोक्त परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बताया गया कि परीक्षा को पारदर्शिता के साथ स्वच्छ, कदाचार मुक्त एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने की दिशा में सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराया गया है। जिला एवं पुलिस प्रशासन की तरफ से सारी आवश्यक तैयारी पूर्ण कर ली गई है। परीक्षा केंद्रों पर पुरुष पुलिस कर्मियों के साथ-साथ महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है। सभी अनुमण्डल पदाधिकारी के द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत बी०एन०एस०एस० की धारा 163 के तहत् प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सभी परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 100 मीटर की चर्तुदिक दूरी तक निषेधाज्ञा लागू किया गया है। परीक्षा केन्द्र के निर्धारित सीमा में परीक्षार्थी एवं परीक्षा से संबंधित लोगों के अलावे अन्य किसी की उपस्थिति को निषेध किया गया है।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन परीक्षा को कदाचारमुक्त पारदर्शिता के साथ स्वच्छ वातावरण में सफलता पुर्वक सम्पन्न कराने को लेकर कृत संकल्पित है। प्रेस वार्ता के दौरान जिले के सभी प्रेस मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण समेत अन्य लोग उपस्थित थें।

Related Posts

धनबाद में 24 हजार लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट का जबरदस्त खुलासा! नेशनल हाईवे पर टैंकर पकड़ा, ड्राइवर जेल में – गिरिडीह-हजारीबाग के शराब माफिया को बड़ा झटका
Jharkhand

धनबाद में 24 हजार लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट का जबरदस्त खुलासा! नेशनल हाईवे पर टैंकर पकड़ा, ड्राइवर जेल में – गिरिडीह-हजारीबाग के शराब माफिया को बड़ा झटका

March 18, 2026
झारखंड में इको-टूरिज्म की नई उड़ान! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JETA की बैठक – वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को मिलकर चिन्हित करें पर्यटन स्थल, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति
Jharkhand

झारखंड में इको-टूरिज्म की नई उड़ान! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JETA की बैठक – वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को मिलकर चिन्हित करें पर्यटन स्थल, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति

March 17, 2026
रमज़ान की रौनक में मुख्यमंत्री आवास! हेमंत सोरेन ने आयोजित की भव्य दावत-ए-इफ्तार – विभिन्न धर्मों-समुदायों के गणमान्य अतिथियों ने साझा की खुशियां, सामाजिक सद्भाव का खूबसूरत मंजर
Jharkhand

रमज़ान की रौनक में मुख्यमंत्री आवास! हेमंत सोरेन ने आयोजित की भव्य दावत-ए-इफ्तार – विभिन्न धर्मों-समुदायों के गणमान्य अतिथियों ने साझा की खुशियां, सामाजिक सद्भाव का खूबसूरत मंजर

March 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • धनबाद में 24 हजार लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट का जबरदस्त खुलासा! नेशनल हाईवे पर टैंकर पकड़ा, ड्राइवर जेल में – गिरिडीह-हजारीबाग के शराब माफिया को बड़ा झटका
  • झारखंड में इको-टूरिज्म की नई उड़ान! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JETA की बैठक – वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को मिलकर चिन्हित करें पर्यटन स्थल, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति
  • रमज़ान की रौनक में मुख्यमंत्री आवास! हेमंत सोरेन ने आयोजित की भव्य दावत-ए-इफ्तार – विभिन्न धर्मों-समुदायों के गणमान्य अतिथियों ने साझा की खुशियां, सामाजिक सद्भाव का खूबसूरत मंजर

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.