Saturday, February 21, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मोदी सरकार के खिलाफ झारखंड कांग्रेस के दूसरे गुट ने भी किया प्रदर्शन, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

April 26, 2023
in Jharkhand, Politics, Top News
मोदी सरकार के खिलाफ झारखंड कांग्रेस के दूसरे गुट ने भी किया प्रदर्शन, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प
Share on FacebookShare on Twitter

रांची. 20 हजार करोड़ रुपए अडानी समूह को प्रधानमंत्री द्वारा भ्रष्टाचार में मदद करने को लेकर, अडानी पर विदेश के 38 कंपनियों से व्यापारिक संबंध होने के आरोप को लेकर, अडानी के जरिए रक्षा क्षेत्र में फर्जी कंपनी की घूसपैठ, नियम बदलकर अडानी को फायदा पहुंचाने को लेकर एवं राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने एवं उनकी आवाज को दबाने तथा घरों से बेदखल किए जाने को लेकर झारखंड कांग्रेस के दूसरे गुट ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के मातहत आज 12.30 बजे डोरंडा स्थित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा का संकल्प लिया एवं प्रदर्शन किया। वहीं कांग्रेस के एक गुट ने मोरहाबादी स्टेडियम में उपवास रखा।

दूसरे गुटों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता छोटू,रमेश उरांव, अभिषेक साहू, कुमुद रंजन, रंजीत महतो, लालजी प्रसाद ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी की सच्चाई और न्याय की लड़ाई में झारखण्ड के कांग्रेस कार्यकर्ता और आम आदमी लोकतंत्र को कमजोर करने की सुनियोजित साजिश के खिलाफ संविधान की रक्षा कौन करेगा हम करेंगे हम करेंगे, 20 हजार करोड़ रुपए का हिसाब देना होगा, घर से तो निकाल दोगे साहिब लेकिन दिल से कैसे निकालोगे, राहुल जी सत्य की लड़ाई में पूरा देश आपके साथ है हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया एवं लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। साथ ही साथ संकल्प सभा का भी आयोजन किया।

संकल्प सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा और लोकसभा की सदस्यता से अयोग्यता, सदन के अंदर उन्हें बोलने की इजाजत नहीं मिलना और घर से बेदखल करना इस बात का मजबूत संकेत है कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र गंभीर खतरे के दौर से गुजर रहा है। राहुल गांधी लगातार विभिन्न मंचों पर मोदी अडानी के संबंधों पर सवाल उठा रहे हैं और 20 हजार करोड रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं, उन्हें उजागर कर रहे हैं। मोदी द्वारा अपने प्रिय मित्र अडानी की मदद करने के लिए सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ उनकी निडरता और अजेय लड़ाई से कांपते हुए और संसद में उनकी सांठगांठ को उजागर करने के डर से पूरी मोदी सरकार राहुल गांधी की आवाज को चुप कराने के लिए हर हथकंडे, षड्यंत्र एवं कुटिल उपायों का सहारा ले रही है। हम इस गलत धारणा और अयोग्यता की कड़ी निंदा करते हैं और इस नेक लड़ाई में राहुल गांधी के साथ शरीर में बहता खून का एक एक कतरा और हर सांस रहने तक राहुल गांधी के साथ खड़े रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा हमारे पास सत्य की ताकत है और सत्याग्रह का संकल्प है। भाजपा की लूट को बेनकाब करने के लिए लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए एवं संविधान की रक्षा करने के लिए आज बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष उपस्थित होकर भारत सरकार और प्रधानमंत्री के लोकतंत्र विरोधी कृतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और इस सभा में आम आम लोगों की भागीदारी के माध्यम से जनता के बीच राहुल गांधी के संदेश को पहुंचा रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े जम्हूरियत को बचाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता हर कुर्बानी देने को तैयार है।

कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता डॉ. राजेश गुप्ता छोटू ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के निर्देशानुसार आज संकल्प सभा के माध्यम से भाजपा के अलोकतांत्रिक कार्यों को लेकर एवं विपक्ष के जनप्रतिनिधियों को संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से देशभर में डराने की कोशिश की जा रही है। झारखंड इसका जीता जागता उदाहरण है, जहां ईडी के माध्यम से सरकार को बदनाम करने की साजिश हो रही है तो वहीं जनता के कामों में बाधा पहुंचाई जा रही है और इसलिए आज बाबा साहेब की संविधान और प्रजातंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता जय भारत सत्याग्रह के माध्यम से राहुल गांधी के संदेश को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता रमेश उरांव ने कहा राहुल गांधी की आवाज को दबाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। विचारों की अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार हो रहे हैं। न्यायालय के द्वारा 30 दिनों का समय देने के बाद भी प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करवाई और आज भी सभी संवैधानिक संस्थाओं को उनके पीछे लगा दिया गया है। रमेश उरांव ने कहा कि देश की जनता का मिजाज एवं वातावरण भाजपा के खिलाफ बनता जा रहा है, जो कर्नाटक चुनाव के परिणाम में परिलक्षित होगा।

Related Posts

गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!
Jharkhand

गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!

February 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का हुंकार! बैंक में अटका 88 हजार, लंबित पेंशन, राशन नहीं मिलना, भूमि हड़पने तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का हुंकार! बैंक में अटका 88 हजार, लंबित पेंशन, राशन नहीं मिलना, भूमि हड़पने तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

February 20, 2026
आरा मंडल कारागार का हाई-लेवल संयुक्त निरीक्षण! DM तनय सुल्तानिया और SP राज ने किया औचक दौरा – बंदियों से सीधा संवाद, स्वास्थ्य-सुरक्षा-स्वच्छता पर सख्त निर्देश!
Jharkhand

आरा मंडल कारागार का हाई-लेवल संयुक्त निरीक्षण! DM तनय सुल्तानिया और SP राज ने किया औचक दौरा – बंदियों से सीधा संवाद, स्वास्थ्य-सुरक्षा-स्वच्छता पर सख्त निर्देश!

February 19, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का हुंकार! बैंक में अटका 88 हजार, लंबित पेंशन, राशन नहीं मिलना, भूमि हड़पने तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
  • आरा मंडल कारागार का हाई-लेवल संयुक्त निरीक्षण! DM तनय सुल्तानिया और SP राज ने किया औचक दौरा – बंदियों से सीधा संवाद, स्वास्थ्य-सुरक्षा-स्वच्छता पर सख्त निर्देश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.