Thursday, April 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

विपक्षी एकता की बैठक में अब शामिल होंगे अरविंद केजरीवाल, दिल्ली अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस का साथ मिलने के बाद AAP ने लिया फैसला

July 16, 2023
in National, Top News
विपक्षी एकता की बैठक में अब शामिल होंगे अरविंद केजरीवाल, दिल्ली अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस का साथ मिलने के बाद AAP ने लिया फैसला
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : विपक्षी एकता की बेंगलुरु में होने वाली बैठक में अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। इस बैठक में आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के अन्य बड़े नेता शामिल होंगे। यह फैसला केजरीवाल ने तब लिया जब दिल्ली अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस का साथ मिला। दरअसल, कांग्रेस ने रविवार को ही एलान किया कि हम दिल्ली अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी को समर्थन देंगे। जबकि आज ही आम आदमी पार्टी की बैठक हुई। बैठक के बाद आप ने फैसला लिया कि हम बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होंगे।

केसी वेणुगोपाल ने क्या कहा ?

बता दें कि विपक्ष की बेंगलुरु में होने वाली बैठक में आम आदमी पार्टी के शामिल होने के सवाल पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि मुझे लगता है कि आप बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। जहां तक अध्यादेश का सवाल है तो हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है। हम इसका समर्थन नहीं करने जा रहे हैं।

विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होगी AAP- राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी साझा की। राघव चड्ढा ने बताया कि आम आदमी पार्टी विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होगी। आम आदमी पार्टी के बड़े नेता विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए बेंगलुरु जाएंगे। पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में ये फैसला लिया गया है। बैठक में शामिल होने के लिए अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और संजय सिंह कल सोमवार शाम को बंगलुरु जाएंगे। दरअसल, बेंगलुरु में 17 और 18 जुलाई को बैठक का आयोजन होना है। इसमें अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए के खिलाफ विपक्षी दलों की एकजुटता पर फैसला लिया जाएगा।

पटना की बैठक में शामिल हुए थे ये नेता

पटना में हुई महाबैठक में 15 दलों के 27 नेता शामिल हुए थे। इन नेताओं के नाम नीतीश कुमार (जेडीयू), ममता बनर्जी (एआईटीसी), एमके स्टालिन (डीएमके), मल्लिकार्जुन खड़गे (कांग्रेस), राहुल गांधी (कांग्रेस), अरविंद केजरीवाल (आप), हेमंत सोरेन (झामुमो), उद्धव ठाकरे (एसएस-यूबीटी), शरद पवार (एनसीपी), लालू प्रसाद यादव (राजद), भगवंत मान (आप), अखिलेश यादव (सपा), केसी वेणुगोपाल (कांग्रेस), सुप्रिया सुले (एनसीपी), मनोज झा (राजद), फिरहाद हकीम (एआईटीसी), प्रफुल्ल पटेल (एनसीपी), राघव चड्ढा (आप), संजय सिंह (आप), संजय राऊत (एसएस-यूबीटी), ललन सिंह (जेडीयू),संजय झा (जेडीयू), सीताराम येचुरी (सीपीआईएम), उमर अब्दुल्ला (नेकां), टीआर बालू (डीएमके), महबूबा मुफ्ती (पीडीपी), दीपंकर भट्टाचार्य (सीपीआईएमएल)तेजस्वी यादव (राजद), अभिषेक बनर्जी (एआईटीसी), डेरेक ओश्ब्रायन (एआईटीसी), आदित्य ठाकरे (एसएस-यूबीटी) और डी राजा (सीपीआई) हैं।

Related Posts

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा अभियान तेज! उपायुक्त के निर्देश पर 150 किलो मिलावटी मिठाई जब्त और नष्ट, बिना लाइसेंस वाले स्वीट्स को तत्काल बंद – त्यौहार से पहले सख्त चेकिंग
Jharkhand

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा अभियान तेज! उपायुक्त के निर्देश पर 150 किलो मिलावटी मिठाई जब्त और नष्ट, बिना लाइसेंस वाले स्वीट्स को तत्काल बंद – त्यौहार से पहले सख्त चेकिंग

March 25, 2026
खुशखबरी! भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में एशियाई शेर की नन्हीं शावक का जन्म – 4 माह की स्वस्थ शावक का अब दर्शकों को मिलेगा दीदार
Jharkhand

खुशखबरी! भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में एशियाई शेर की नन्हीं शावक का जन्म – 4 माह की स्वस्थ शावक का अब दर्शकों को मिलेगा दीदार

March 25, 2026
रामनवमी महोत्सव में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! तपोवन मंदिर, निवारनपुर समिति ने किया सादर आमंत्रण – 27 मार्च को होगा भव्य आयोजन
Jharkhand

रामनवमी महोत्सव में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! तपोवन मंदिर, निवारनपुर समिति ने किया सादर आमंत्रण – 27 मार्च को होगा भव्य आयोजन

March 25, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मनरेगा में घोटाले पर सख्त कार्रवाई! गढ़वा में दीदी बाड़ी योजना में फर्जी डिमांड लगाकर राशि निकासी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हासिम अंसारी कार्यमुक्त
  • साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश
  • हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.