Monday, March 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होते ही कड़ाई से होगा मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुपालन के निदेश

March 9, 2024
in Jharkhand
आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होते ही कड़ाई से होगा मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुपालन के निदेश
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड, के. रवि कुमार ने कहा कि मतदान दिवस के दिन आम लोगों को किसी किसी भी प्रकट की आवागमन की असुविधा नहीं होनी चाहिए। विशेषतया जो भी प्रवासी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अपने घर या मतदान केंद्र तक जाएं तो उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नही होनी चहिए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का प्रयास है कि मतदान का प्रतिशत झारखण्ड राज्य में अधिक्तम हो।

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के द्वारा

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के द्वारा विकसित किये गए वेहिक्ल मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि इससे निर्वाचन हेतु वाहनों का प्रबंधन सुगम होगा एवं वाहनों के अधिग्रहण एवं उपयोग में पारदर्शिता के साथ-साथ वाहन मालिकों, पेट्रोल पम्प मालिकों एवं वाहनों के संचालन से संबंधित चालकों एवं क्लीनरों का भुगतान मतदान समाप्ति के दूसरे दिन संभव हो सकेगा। वे आज अपने कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिलों के निर्वाचन में वाहनों के प्रबंधन से संबंधित पदाधिकारियों के लिए आयोजित वेहिक्ल मैनेजमेंट सिस्टम (VMS) के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित कर रहे थे।

दोषी व्यक्ति को नहीं बख्शें

उन्होंने कहा कि यातायात से संबंधित सभी प्रवर्तन पदाधिकारी एवं प्रशासनिक/ पुलिस पदाधिकारी आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के साथ ही मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनों, वाहनों पर लगाये गए नेमप्लेटों अथवा बगैर सक्षम प्राधिकार की अनुमति के लगाए गए झंडे-बैनर, प्रचार सामग्री, अनाधिकृत रंग-बिरंगे स्टिकर एवं कलर्ड विंडस्क्रीन पाए जाने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। जहां भी संबंधित प्रावधानों के उलंघन का मामला प्रकाश में आये वहां किसी भी दोषी व्यक्ति को नहीं बख्शें। मोटर वाहनों के प्रवर्तन के मामले में जान-बूझकर शिथिलता बरतने वाले पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव को लोकतंत्र के महापर्व के रूप में मनाना है। स्वच्छ एवं निष्पक्ष एवं सुगम मतदान के लिए मतदाताओं की सुविधा के साथ साथ निर्वाचन से जुड़े कर्मियों के हित हेतु भी हमें कार्य करना है। उन्होंने कहा कि VMS वेब पोर्टल पर सभी जिले के पदाधिकारियों के लिए लॉग इन पैनल बना दिया गया है जिससे वे इस पोर्टल में निर्वाचन कार्य में उपयोग में आने वाले वाहनों का प्रबंधन एवं उनके वेंडरों को भुगतान कर सकेंगें।

संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया कि जो भी बैकलॉक डेटा हैं उनका यथाशीघ्र पोर्टल में संधारण कर लें, ताकि लोक सभा चुनाव में भुगतान से संबंधित किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आने पाए। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल में वेंडरों को अग्रिम राशि उपलब्ध कराने, पेट्रोल/ डीज़ल हेतु कूपन एवं पोस्ट पेमेंट की भी व्यवस्था की गई है जिससे वाहन एवं उनके ईंधन पर हुए खर्च का आकलन और भुगतान मतदान समाप्ति के पहले या दूसरे दिन ही किया जा सके।

उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के स्तर से सभी जिलों में चुनाव से संबंधित यातायात प्रबंधन हेतु वेहिक्ल मैनेजमेंट सिस्टम पर सतत निगरानी रखी जायेगी। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि यातायात प्रबंधन में आज के प्रशिक्षण में दिए गए दिशानिर्देशों का शतशः अनुपालन सुनिश्चित करें।

डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से विस्तृत रूप से प्रकाश डाला

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनआईसी के पदाधिकारियों एवं सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से VMS वेबपोर्टल के बारे में लाईव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला को सचिव परिवहन विभाग कृपानन्द झा, पुलिस महानिरीक्षक इंद्रजीत महथा ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में सभी जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक एवं जिलों के संबंधित पुलिस उपाधीक्षक उपस्थित रहे।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार
  • सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
  • प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.