Friday, February 27, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: भव्य बाबा खोण्हरनाथ महोत्सव में भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण

गढ़वा जिले के गिजना में आयोजित महोत्सव में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने किया उद्घाटन

October 8, 2024
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: भव्य बाबा खोण्हरनाथ महोत्सव में भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण
Share on FacebookShare on Twitter

● गढ़वा जिले के गिजना अवस्थित प्राचीन बाबा खोण्हर नाथ महादेव मंदिर परिसर में बाबा खोण्हरनाथ महोत्सव का आयोजन

● भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा का भी किया गया अनावरण

आज दिनांक- 08 अक्टूबर 2024 को जिले के गिजना अवस्थित प्राचीन बाबा खोण्हर नाथ महादेव मंदिर परिसर में बाबा खोण्हरनाथ महोत्सव का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर परिसर में आराध्यदेव भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। पर्यटन, कला, संस्कृति एवं खेल-कूद युवा कार्य विभाग के बैनर तले इस कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में संपन्न कराई गई, जिसमें माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर बाबा खोन्हर नाथ महोत्सव का आयोजन एवं आराध्यदेव भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया।

इसके पूर्व माननीय मंत्री श्री ठाकुर द्वारा बाबा खोन्हर नाथ मंदिर परिसर में पहुंचकर बाबा को खोन्हर नाथ महादेव का दर्शन पूजन किया गया। तत्पश्चात मंदिर परिसर में आराध्यदेव भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत माननीय मंत्री श्री ठाकुर, पूर्व मंत्री सीएस दुबे, उपायुक्त श्री जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम एवं संबंधित पंचायत की मुखिया समेत अन्य जनप्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया एवं मंचासीन माननीय मंत्री, पूर्व मंत्री सीएस दुबे एवं केएन त्रिपाठी, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता एवं आमंत्रित अन्य अतिथियों को पौधा व अंगवस्त्र देकर सम्मानित करने का कार्य किया गया।

उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा मंच साझा करते हुए अपने संबोधन में कहा गया कि पूर्व में गढ़वा जिले में बाबा बंशीधर महोत्सव की शुरुआत हुई थी और अब बाबा खोन्हर नाथ महोत्सव की भी शुरुआत की गई है, जो गढ़वा जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पर्यटन कला संस्कृति एवं खेलकूद युवा कार्य विभाग द्वारा गढ़वा जिले में पर्यटन एवं तीर्थ स्थलों को विकसित करने का कार्य बखूबी किया जा रहा है, जिसके चलते आज बाबा खोन्हर नाथ महोत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले के सभी तीर्थ स्थलों एवं पर्यटन स्थलों का साइनेज बनवाने एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई करने हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। अगले दो से तीन दिनों के अंदर गढ़वा जिले के विभिन्न तीर्थ स्थलों, मंदिरों, पर्यटन स्थलों एवं रमणीक स्थलों का साइनेज बनवाने का कार्य किया जाएगा।

मौके पर उपस्थित माननीय पूर्व मंत्री सीएस दुबे द्वारा उक्त आयोजन करने को लेकर धन्यवाद किया गया। उन्होंने कहा कि बाबा खोन्हर नाथ मंदिर परिसर में बाबा खोन्हर नाथ महोत्सव मनाया जाना एवं आराध्यदेव भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा का निर्माण कराया जाना एक गर्व की बात है। पूर्व मंत्री माननीय केएन त्रिपाठी द्वारा भी अपने अभिभाषण में उक्त महोत्सव मनाये जाने एवं भव्य प्रतिमा का अनावरण करने को लेकर आयोजनकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उन्होंने इस वर्ष की भांति प्रतिवर्ष बाबा खोन्हर नाथ महोत्सव मनाये जाने हेतु सरकार से स्थाई फंड की व्यवस्था करने की भी बात कही।

माननीय मंत्री श्री ठाकुर द्वारा उक्त महोत्सव में आए हुए सभी लोगों का स्वागत किया गया एवं उन्होंने कहा कि बाबा खोन्हर नाथ महोत्सव तथा भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण करते हुए उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। मंदिर निर्माण हेतु भूमि दान करने वाले व्यक्तियों को उन्होंने विशेष रूप से धन्यवाद कहा। उन्होंने बताया कि पूर्व में इस मंदिर का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया था। मंदिर परिसर एवं मंदिर की स्थिति जर्जर अवस्था में थी। मंदिर परिसर की भूमि भी अतिक्रमित थी। परंतु आज के समय में मंदिर का संपूर्ण विकास करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 10 करोड रुपए की लागत से मंदिर का सौंदर्य करण का कार्य किया गया। इसके तहत सड़क निर्माण, विवाह भवन, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय आदि बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें पर्यटन, कला, संस्कृति एवं खेल-कूद युवा कार्य विभाग के मंत्री बनने पर बाबा खोन्हर नाथ मंदिर समेत गढ़देवी मंदिर, सतबहिनी मंदिर, नगर उंटारी स्थित पहाड़ी शिव मंदिर, अन्नराज डैम, चिरका डैम, खजुरी जलाशय,गुरुसिंधु जलप्रपात, सुखलदरी जलप्रपात आदि सहित तमाम पर्यटन व तीर्थ स्थलों का विकास कार्य करने का कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में उन्होंने गढ़वा जिला को झारखंड के अग्रणी जिला के रूप में होने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया। उन्होंने सरकार के द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का तीसरा किस्त आज सभी लाभुकों के खाते में हस्तान्तरित कर दिए जाने की बात कही। मौके पर ही उनके द्वारा सांकेतिक रूप से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को तृतीय किस्त की राशि हस्तान्तरित करने को लेकर स्वीकृति-पत्र प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि लगभग 2 लाख से अधिक लाभुकों के खाते में उक्त योजना का तृतीय किस्त आज सीधे रूप से उनके खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। इस मौके पर धात्रि महिलाओं के लिए गोद भराई जैसे कार्यक्रम भी संपन्न कराए गए। कार्यक्रम में मंच का संचालन उप विकास आयुक्त श्री मिश्रा द्वारा किया गया।

उक्त महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें मशहूर भोजपुरी गायिका कल्पना पोटवारी द्वारा एवं अन्य स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहक व भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति दी गई।

Related Posts

विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन
Jharkhand

विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन

February 27, 2026
खुशी का मौका बोहरा में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक प्रदीप यादव के बेटे डॉ. ऋत्विज के विवाह में दी शुभकामनाएं – नवदंपति को आशीर्वाद, परिवार में उमंग का माहौल
Jharkhand

खुशी का मौका बोहरा में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक प्रदीप यादव के बेटे डॉ. ऋत्विज के विवाह में दी शुभकामनाएं – नवदंपति को आशीर्वाद, परिवार में उमंग का माहौल

February 27, 2026
गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Jharkhand

गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई

February 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन
  • खुशी का मौका बोहरा में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक प्रदीप यादव के बेटे डॉ. ऋत्विज के विवाह में दी शुभकामनाएं – नवदंपति को आशीर्वाद, परिवार में उमंग का माहौल
  • गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.