Wednesday, April 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

बालासोर ट्रेन हादसा: CBI ने JE के घर को किया सील, पूछताछ के बाद से पूरा परिवार गायब, तलाश जारी

June 20, 2023
in National, Top News
Balasore train accident
Share on FacebookShare on Twitter

Balasore Train Accident : ओडिशा में दो जून को हुए भीषण ट्रेन हादसे की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को बालासोर में सोरो सेक्शन सिग्नल जूनियर इंजीनियर (JE) के घर को सील कर दिया। बालासोर में किराए के मकान में रहने वाले इंजीनियर से जांच एजेंसी ने हाल ही में पूछताछ की थी, लेकिन वह अब अपने परिवार के साथ लापता हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि बहानागा रेलवे स्टेशन (बालासोर) में हुई दुर्घटना के बाद से सिग्नल JE से सीबीआई ने पूछताछ की थी। इसके बाद से वह परिवार समेत गायब है। फिलहाल उसकी तलाश जारी है।

इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के साथ छेड़खानी करने का अंदेशा

CBI ने अपनी प्रारंभिक जांच के दौरान एक अज्ञात स्थान पर इंजीनियर से पूछताछ की थी। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम 16 जून को बालासोर से निकली थी, लेकिन सोमवार को अचानक लौटी और सिग्नल जेई के घर को सील कर दिया। हादसे के बाद इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के साथ छेड़खानी करने का अंदेशा जताया गया था। इसके बाद जांच एजेंसी मामले में शामिल हुई थी। बता दें कि ट्रेन संचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में एक सिग्नल जूनियर इंजीनियर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वे सिग्नल, ट्रैक सर्किट, पॉइंट मशीन और इंटरलॉकिंग सिस्टम सहित सिग्नलिंग उपकरण के रखरखाव और मरम्मत में शामिल हैं।

CBI ने स्टेशन को कर दिया सील

जैसे ही CBI ने अपनी जांच शुरू की “लॉग बुक,” “रिले पैनल” और अन्य उपकरण जब्त करने के बाद स्टेशन को सील कर दिया गया। रिले इंटरलॉकिंग पैनल को भी सील कर दिया गया था, जिसके परिणामस्वरूप सिग्नलिंग सिस्टम तक कर्मचारी की पहुंच को निलंबित कर दिया गया था। अगली सूचना तक कोई यात्री या मालगाड़ी बहनागा बाजार स्टेशन पर नहीं रुकेगी। नतीजतन, बहनागा स्टेशन पर सभी ट्रेन संचालन निलंबित कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, बालासोर में ट्रेन हादसे में बहनागा बाजार के स्टेशन मास्टर समेत पांच रेलवे कर्मचारियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि चार अन्य कर्मचारी सिग्नलिंग से संबंधित काम के लिए जिम्मेदार थे और दुर्घटना के समय ड्यूटी पर थे।

ओडिशा ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या 292 तक पहुंची

इस बीच, एक अधिकारी ने कहा कि बालासोर ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 292 हो गई। पश्चिम बंगाल के एक 24 वर्षीय यात्री की कटक के एक सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। कुल मिलाकर, इस महीने की शुरुआत में ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना में 287 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य ने अस्पतालों में दम तोड़ दिया, जबकि 1,208 घायल हो गए।

CBI ने 6 जून को जांच का जिम्मा संभाला

CBI ने 6 जून को ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे की जांच अपने हाथ में ली। सीबीआई ने इस मामले में पहले ही FIR दर्ज कर ली थी। एजेंसी इस मामले में तब उलझी जब हादसे के बाद इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम से छेड़छाड़ के आरोप लगे। यह सिस्टम ट्रेनों की स्थिति के बारे में जानकारी प्रदान करता है। तोड़फोड़ की चिंता अधिकारियों ने भी जताई।

Related Posts

सड़क दुर्घटनाओं पर गढ़वा प्रशासन का सख्त रुख! उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक – जागरूकता अभियान, ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने और गुणवत्ता पूर्ण निर्माण पर विशेष जोर
Jharkhand

सड़क दुर्घटनाओं पर गढ़वा प्रशासन का सख्त रुख! उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक – जागरूकता अभियान, ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने और गुणवत्ता पूर्ण निर्माण पर विशेष जोर

March 24, 2026
गढ़वा में वित्तीय समावेशन पर जोर! उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में DCC और DLRC बैठक – CD रेशियो बढ़ाने, PMJJBY के तहत 5 लाभुकों को सांकेतिक चेक वितरण, लंबित योजनाओं को तेज करने के सख्त निर्देश
Jharkhand

गढ़वा में वित्तीय समावेशन पर जोर! उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में DCC और DLRC बैठक – CD रेशियो बढ़ाने, PMJJBY के तहत 5 लाभुकों को सांकेतिक चेक वितरण, लंबित योजनाओं को तेज करने के सख्त निर्देश

March 24, 2026
गढ़वा में भूमि अधिग्रहण पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! NH-75 चौड़ीकरण, मंडल डैम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट समेत सभी परियोजनाओं के मुआवजा भुगतान को तेज करने के निर्देश – लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने का फरमान
Jharkhand

गढ़वा में भूमि अधिग्रहण पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! NH-75 चौड़ीकरण, मंडल डैम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट समेत सभी परियोजनाओं के मुआवजा भुगतान को तेज करने के निर्देश – लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने का फरमान

March 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश
  • हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले
  • जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.